19.5 C
Madhya Pradesh
October 29, 2026
Bundeli Khabar
images 2 7
क्राइम

पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से हमला

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
ठाणे : श्रीरंग-वृंदावन सोसायटी के शिवसेना विभाग प्रमुख अमित जायसवाल पर पूर्वी रंजिश के कारण चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार रात को घटी। चाकू से हमला करने वाले का नाम अनीस उस्मान सैयद है और सैयद को इस दौरान यहां पर जमे कुछ लोगों ने पथराव किया। जिसके कारण वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, ठाणे के बाजारपेठ में एक गले के सामने धंदा लगाने को लेकर शिवसेना विभाग प्रमुख अमित जायसवाल और उस्मान सैयद के बीच पिछले तीन से चार महीने से विवाद चल रहा था। चार महीने पहले इसी गाले के विवाद को लेकर अमित जायसवाल ने उस्मान के लड़के अनीस सैयद की पिटाई की थी।

इस प्रकरण को लेकर ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज हुआ था। यह विवाद बुधवार की रात फिर सामने आया और पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए उस्मान का बेटा अनीस सैयद (30) श्री रंग सोसायटी में स्थित शिवसेना शाखा के पास गया और यहाँ पर पहले से ही उपस्थित अमित जायसवाल पर चाक़ू से तीन वार किया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल अमित जायसवाल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीँ हमले करने के लिए आया अनीस को शाखा के आसपास के लोगों ने देखा और उस पर भी यहाँ मौजूद एक समूह ने पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। जिससे एक पत्थर अनीस के सिर पर लगा और गिर गया। इस घटना में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया है और इलाज के लिए कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि राबोड़ी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँच कर वारदात का मुआयना कर एक-दूसरे के विरुद्ध देर रात तक मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

IMG 20210827 WA0020

Bundelikhabar

Related posts

अंधी हत्या की गुत्थी सुलझी: आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Bundeli Khabar

देर रात तलवार से हमला कर युवक की हत्या

Bundeli Khabar

सिर कटी लाश की हत्या की गुत्थी सुलझी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!