19.5 C
Madhya Pradesh
October 29, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0221 082644
क्राइम

सिर कटी लाश की हत्या की गुत्थी सुलझी

Bundelikhabar

60 वर्षीय बुजुर्ग का सिर धड़ से अलग कर हत्या करने वाले अंधी हत्या के आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर-तिलवारा थाना अंतर्गत परासिया हार गाँव में 60 वर्सिय बुजुर्ग की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है, और पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं

जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर लिया है जहा बुजुर्ग गया प्रसाद कुसराम की हत्या आरोपियों ने जादू टोना के शक के चलते करदी थी, वही हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया की परासिया हार गांव में ढाई महीने पूर्व खेत मे सिर कटा धड़ मिला था वही शव की मुंडी गाँव के शमशान घाट में पाई गई थी जिसकी पहचान गाँव मे रहने वाले गया प्रसाद के रूप में की गई थी, जहा आरोपियों की पतासाजी के दौरान यह बात भी सामने आई कि मृतक चोरी छिपे जादू टोना करता है जिसके चलते आस पास के गाँव मे भी पतासाजी की गई।

जहा गांव के विजय कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने जादू टोना के शक में हत्या करना स्वीकार किया,वही गाँव के अन्य आरोपियों के शामिल होने की बात कहते हुए बताया कि घर में सभी बीमार रहते थे जिसके चलते उसने गाँव मे रहने वाले शिव कुमार,फागू लाल,जगतराम,शंकरलाल से बताया कि घर मे सब बीमार रहते है और इलाज कराने पर भी ठीक नही हो रहे वही सभी ने यही बात विजय से कही जहा पांचों ने एक राय होकर रात में सो रहे गया प्रसाद की हत्या करदी और सिर काटकर शमशान घाट में गड़ा दिया,
वही आरोपियों को गिरिफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियारो को पुलिस ने जब्त कर लिया है।


Bundelikhabar

Related posts

पुलिस ने 24 घंटे में महिला की हत्या करने वाली को किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar

लोटस बार पर क्राइम ब्रांच-3 की कार्यवाही

Bundeli Khabar

बिजावर की बंटी-बबली की जोड़ी को पकड़ने में पुलिस नाकाम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!