24.4 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 1125 1625032
क्राइम

देर रात तलवार से हमला कर युवक की हत्या

Bundelikhabar

जबलपुर/ ब्यूरो

जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश चौक इलाके में मंगलवार देर रात आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने दो युवकों पर तलवार से हमला कर दिया।घटना में एक युवक को गंभीर चोटें आई,इलाज के लिये उसे विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घमापुर पुलिस ने बताया कि सिद्ध बाबा स्थित चाचा किराना स्टोर के पास रहने वाले रुपेश कनौजिया उर्फ रूप्पा (28)और मनोज तिवारी मंगलवार रात गणेश चौक के पास खड़े थे,तभी राजा समेत अन्य आरोपी उनके पास पहुंचे।रुपेश और मनोज कुछ समझ पाते तभी आरोपियों ने उन पर तलवार से हमला कर दिया।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।खून से लथ-पथ रुपेश और मनोज को तत्काल विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल में परीक्षण उपरांत डॉक्टर ने रूपेश को मृत घोषित कर दिया।


Bundelikhabar

Related posts

हत्या: पत्थर से कुचल कर महिला की हत्या

Bundeli Khabar

ट्रेन में लाखों का सोना बरामद

Bundeli Khabar

मानवता तार तार ,नही रुक रही भ्रूण हत्या

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!