19.5 C
Madhya Pradesh
October 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210827 WA0017
देश

रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन के प्रयोगशाला का सांसद डा. श्रीकांत शिंदे ने किया निरीक्षण

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : कल्याण के सांसद एवं रक्षा विभाग के स्थायी समिति सदस्य डा. श्रीकांत शिंदे ने बुधवार को बैंगलोर स्थित रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रयोगशाला का निरीक्षण कर राष्ट्रीय सुरक्षा से सम्बंधित स्वदेशी उपकरणों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीआरडीओ के चेयरमैन सहीत समिती के तमाम सदस्य मौजूद थे। बतादें कि डीआरडीओ के 52 प्रयोगशालाओं का नेटवर्क है। इसमें 5 हजार वैज्ञानिक और करीब 25 हजार लोग काम करते हैं।

डीआरडीओ के प्रयोगशालाओं वैज्ञानिकों द्वारा स्वदेशी मिसाइल, लड़ाकू विमान, राकेट लांचर, आकाशीय रडार, पिनाका, एयरडिफेंस सिस्टम जैसे स्वदेशी सुरक्षा कवच बनाए जाते हैं जो राष्ट्र की सुरक्षा में काम आता है। रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) देश का सबसे बड़ा अनुसंधान संस्थान है जो 60 साल से अधिक समय से काम कर रहा है। प्रयोगशाला निरीक्षण के बाद उक्त कार्यक्रम में डीआरडीओ की ओर सांसद शिंदे का सम्मान किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

यूक्रेन से जल्द होगी भारतीय छात्रों की वापिसी

Bundeli Khabar

फिटनेस आइकॉन साहिल खान के साथ स्टंटमैन विसपी खराड़ी ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Bundeli Khabar

कुदरत का कहर:बादल फटने से एक कि मौत दस लापता

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!