34.9 C
Madhya Pradesh
March 7, 2026
Bundeli Khabar
Home » यूक्रेन से जल्द होगी भारतीय छात्रों की वापिसी
देश

यूक्रेन से जल्द होगी भारतीय छात्रों की वापिसी

Bundelikhabar

भारतीय छात्रों को यूक्रेन से भारत लाने के प्रयास जारी, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने केन्द्रीय विमानन मंत्री से किया आग्रह

भोपाल/ब्यूरो

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे बच्चों को भारत वापस लाने के लिये केन्द्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से फोन पर चर्चा की है।

केन्द्रीय विमानन मंत्री सिंधिया ने आश्वस्त किया है कि विदेश मंत्रालय से लगातार संवाद जारी है और अनुमति मिलते ही विमान यूक्रेन के लिये भेजा जायेगा। यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे सभी बच्चों को सकुशल वापस लाया जायेगा।

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फोन पर बताया कि भारत सरकार लगातार हर स्थिति को देख रही है और बच्चों की सकुशल घर वापसी शीघ्र कराई जायेगी। जल संसाधन मंत्री सिलावट ने बताया कि अब तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार मध्यप्रदेश के करीब 100 से अधिक छात्र यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे हैं। सबसे अधिक छात्र इंदौर के हैं। जल संसाधन मंत्री ने कहा कि छात्रों की वापसी को लेकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से भी चर्चा की है। उन्होंने भी छात्रों के सकुशल वापस लाने की बात कही है।


Bundelikhabar

Related posts

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में फाँसी के फैसले के मद्देनजर गृह मंत्री का सेंट्रल जेल निरीक्षण

Bundeli Khabar

बारहवीं परीक्षा स्थगित

Bundeli Khabar

सुखद नहीं है धर्म के नाम पर कट्टरता परोसना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!