22.2 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220415 WA0008
मध्यप्रदेश

कांग्रेस अजा.विभाग, युवा कांग्रेस, एन.एस. यू.आई ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया

Bundelikhabar

विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर पदयात्रा के साथ विचार गोष्टी का किया आयोजन।

सागर / भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को कांग्रेस अनु.जाति विभाग,युवा कांग्रेस मकरोनिया एवं एन. एस. यू. आई सागर के द्वारा पूरी श्रृद्धा और गरिमा के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया।जहां जयंती कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेसजनों ने भगवानगंज स्थित डॉ. अम्बेडकर साहब की प्रतिमा माल्यार्पण कर अनु. जाति बाहुल्य बस्तियों में पदयात्रा के माध्यम से पहुंचकर विचार गोष्टी का आयोजन किया गया। विचार गोष्टी में  कांग्रेस अनु.जाति विभाग के अध्यक्ष सुरेन्द्र करोसिया, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष असरफ खान, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष इंजी संजय रोहिदास, एन. एस. यू. आई अध्यक्ष सन्दीप चौधरी, मुकेश खटीक, एड.अंबुज चौहान आदि ने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम में मुख्य रूप से एड. वीरेन्द्र चौधरी, रोहित वर्मा, जितेंद्र अहिरवार,  इंजी. निशांत आठया,महेश बेल्डिंग, प्रदीप अहिरवार,राहुल कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, अफजल खान, राजेश श्रीवास, राजा अहिरवार, अजय अहिरवार, प्रिंस राजपूत, चंदन रैदास, राजा खटीक, राजेश कुमार, जुबैर राईन आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

वन अधिकार के तहत 6 दावों का निराकरण

Bundeli Khabar

सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में आगे और कार्यालयीन कार्यों में पीछे नगर परिषद बिजावर

Bundeli Khabar

विशेष अनुष्ठान कर हिन्दू जागरण मंच ने मनाया शौर्य दिवस

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!