18.2 C
Madhya Pradesh
November 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210826 WA0014
मनोरंजन

अजय देवगन की फ़िल्म ‘भुज’ में सुरभि सिंह ने शंकर महादेवन के साथ गाया गीत

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त के अभिनय से सजी हालिया प्रदर्शित मल्टीस्टारर फ़िल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का एक गीत गाकर सिंगर सुरभि सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। वाराणसी की रहने वाली सुरभि के लिए यह एक बड़ा ब्रेक है जो उनके करियर को बूस्ट देगा। इस गाने को सुरभि ने लिजेंड्री सिंगर शंकर महादेवन के साथ गाया है जिसे अमर मोहिले ने कम्पोज़ किया है। 


भुज के संगीतकार अमर मोहिले से सुरभि सिंह की मुलाकात ‘दस बहाने’ जैसे हिट गाने लिखने वाले मशहूर गीतकार पंछी जालौनवी ने करवाई थी। अमर मोहिले को उनकी आवाज़ पसंद आई। उन्होंने टी सीरिज के भूषण कुमार को सुरभि सिंह की आवाज भेजी उन्हें भी उनकी वॉइस काफी डिफ्रेंट लगी और इस तरह यह गाना उनकी आवाज में रिकॉर्ड हुआ। सुरभि सिंह ने बताया कि वह संगीतकार अमर मोहिले, फिल्म भुज की पूरी टीम, और टी सीरिज की भी आभारी हैं कि उन्होंने मेरी आवाज को इस गाने में रखा। सुरभि सिंह ने पंछी जालौनवी का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उन्हें काफी सपोर्ट किया। ऑडियो करी के कई अल्बम के गाने उन्होंने गाए।


बचपन से ही मुकेश, लता मंगेशकर, आशा भोंसले, अनूप जलोटा को खूब सुनने वाली सुरभि सिंह ने बप्पी लाहिरी के साथ भी गाने गाए हैं। ‘सावन आया’ सहित वेनस के कई अलबम गाए हैं। मगर भुज उनके लिए एक बिग ब्रेक है।
सुरभि सिंह ने संघर्ष की एक लंबी यात्रा तय की है। स्कूल, कॉलेज में अपनी गायकी का जादू दिखाने के बाद सुरभि ने आकाशवाणी, दूरदर्शन पे प्रोग्राम किया फिर स्टेज शोज़ में गाना शुरू किया। वह 2005 में मुम्बई आई। यहां काफी रीजनल गाने गाए और अब भुज जैसी फ़िल्म में आरती गीत उनके लिए बड़ा अचीवमेंट है। कुछ और फिल्मों में भी सुरभि के गाने आ रहे हैं।


Bundelikhabar

Related posts

पायस पंडित और प्रिंस सिंह राजपूत करेंगे रोमांस

Bundeli Khabar

छह फीट गहरी बर्फ में विद्युत जामवाल ने किया ट्रेनिंग

Bundeli Khabar

मैं हमेशा से अक्षय कुमार की जबरदस्त प्रशंसक रही हूं : रकुल प्रीत सिंह

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!