28.2 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210825 WA0012
मनोरंजन

अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ने पूरी की ‘दोज़ प्राइसी ठाकुर गर्ल्स’ की शूटिंग

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : अपनी हर परफार्मेंस से लोगों के दिलों पर राज़ करने वाले अक्षय ओबेरॉय पिछले कुछ समय से अपने आगामी प्रॉजेक्ट “दोज़ प्राइसी ठाकुर गर्ल्स” की शूटिंग में व्यस्त थे। यह शो अनुजा चौहान द्वारा लिखित बुक पर आधारित है। अक्षय ने इस शो की फाइनल शेड्यूल कंपलीट कर ली है और अब उनके फैंस को इस शो के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार है।
इस शो में अक्षय का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा वे एक ऐसे किरदार में नज़र आयेंगे जिसे लोगों ने पहले कभी  नही देखा होगा। आपको बता दें कि अक्षय के फैंस को इस शो का बेसब्री से इंतजार हैं।


अक्षय ओबेरॉय कहते हैं कि इस शो के रिलीज़ होने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। मुझे खुशी है कि हमने सफलतापूर्वक इस शो की शूटिंग पूरी की। यह एक ऐसा शो है जिसने मुझे एक अलग रूप एक्सप्लोर करने में मेरी मदद की है। इस शो में मेरा किरदार बहुत ही दिलचस्प है और  इसमें मजेदार एलिमेंट्स भी हैं। मुझे इस शो के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार है।


वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय ओबेरॉय विक्रम भट्ट निर्देशित फिल्म कोल्ड, दिशा पाटनी अभिनीत फिल्म केटीना और इनसाइड एज सीज़न 3 में नज़र आयेंगे। 


Bundelikhabar

Related posts

स्टीवर्ट कोपलैंड, रिकी केज और लहरी म्यूजिक ने ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए जीता ग्रैमी अवार्ड

Bundeli Khabar

रुद्र कुमार अभिनीत देशभक्ति गीत ‘कुर्बान हुई इस मिट्टी में’ रिलीज करेगा टीसीरिज

Bundeli Khabar

कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर अभिनीत ‘फोन भूत’ 15 जुलाई, 2022 में होगी रिलीज़

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!