23.9 C
Madhya Pradesh
July 28, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1625894889122
मध्यप्रदेश

सड़क पर मृत अवस्था मे मिला तेंदुआ

Bundelikhabar

डुमना रोड पर एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में मिला

जबलपुर/ब्यूरो

वनमंडलाधिकारी सामान्य वन मंडल अंजना सुचिता तिर्की ने जानकारी दी है कि डुमना रोड पर एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। मौका स्थल का निरीक्षण करने पर मृत तेंदुआ के बाये आंख एवं मुंह पर गंभीर चोट के निशान पाये गये जो प्रथम दृष्टया में तेंदुआ की मृत्यु किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के कारण होना पाया, जिसे तत्काल स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फारेंसिंक एण्ड हेल्थ भेजा गया जहां उसके शव परीक्षण कराया गया। शव परीक्षण उपरांत डुमना नेचर पार्क के पास चकदेही में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति एवं पंचों के समक्ष मृत नर तेंदुआ का अंतिम संस्कार किया गया। साथ ही वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

पाटन: नगर परिषद का मच्छरों पर प्रहार

Bundeli Khabar

कैसा रहा कोरोना वैक्सीनेशन महाभियान का दूसरा दिन

Bundeli Khabar

मध्यप्रदेश में भी हुआ आगाज मंत्री कबड्डी प्रतियोगिता का

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!