22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210824 WA0038
महाराष्ट्र

अथर्व फ़ाउंडेशन के द्वारा मुंबई में वृक्षारोपण अभियान

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुंबई : वर्षा राणे (उपाध्यक्ष, अथर्व फ़ाउंडेशन) के नेतृत्व में धारीवली गांव, मलाड पश्चिम में 21 अगस्त के दिन वृक्षारोपण अभियान संपन्न हुआ। वर्षा राणे के साथ अथर्व फाउंडेशन के वॉलिंटियर सदस्य के समूह ने इस समारोह में उत्साह के साथ एक संकल्प भी लिया कि जिस मिट्टी में हमने जन्म लिया उस मिट्टी से हम मजबूती से जुड़े रहें तथा धरती मां के साथ हमारा दृढ़ रिश्ता स्थापित हो।


अथर्व फाउंडेशन के द्वारा दूर दराज़ के ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों के लिए प्राथमिक शिक्षा, शहीद जवानों के परिवारजनों को हर प्रकार की सहायता, महिला सशक्तिकरण, स्कूली बच्चों को साइकिल वितरण, आरोग्य तथा युवा खिलाडियों को प्रोत्साहन देने के कार्य निरंतर किए जाते हैं। फ़ाउंडेशन का उद्देश्य लोगों को शिक्षित करना और महिलाओं, बच्चों और युवाओं को प्रशिक्षण देना है ताक़ि वे आत्मसम्मान के साथ और आत्मनिर्भर हो। बोरिवली के विधायक सुनिल राणे के नेतृत्व में अथर्व फाऊंडेशन द्वारा कई सामाजिक उपक्रम किए जाते हैं। उनके मार्गदर्शन में अथर्व ने मुंबई के शिक्षा क्षेत्र में थोड़े ही समय में नए मापदंड निश्चित किए है।


इस अवसर पर श्रीमती वर्षा राणे ने कहा कि वृक्षारोपण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। महामारी ने इस कठिन समय में हमें ऑक्सिजन का महत्त्व अच्छे से सीखा दिया है। अथर्व फाउंडेशन के द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए समय समय पर कई आयोजन किया जाता है। हम चाहते हैं कि लोग प्रकृति और प्रर्यावरण से प्रेम करें और वृक्षारोपण करें।


Bundelikhabar

Related posts

वळ ग्रामपंचायतीच्या उपसरपंच पदी मिथुन प्रभाकर पाटील बिनविरोध।

Bundeli Khabar

केबल चोरी के आरपी को 24 घंटे के भीतर आपीएफ के के9 सदस्य ट्रैकर राणा स्वान (डॉग) कि मदत लगा पता।

Bundeli Khabar

श्रमजीवीने अडवल्या काळ्याबाजारात जाणाऱ्या ट्रक,मार्केटिंग फेडरेशन भात भरडाईत शासनाच्या पैशाची लूट

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!