23.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220327 WA0006
मनोरंजन

टीवी शो ‘रंग जाऊं तेरे रंग में’ की दोनों बहनें धानी और सृष्टि के बीच टशन

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुम्बई। दंगल टीवी का शो ‘रंग जाऊं तेरे रंग में’ दर्शकों को अपने प्यार में रंगने में तेजी से सफल हुआ है। इस शो में काफी ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहा है। इस शो की दोनों प्यारी बहनों धानी और सृष्टि के बीच अब टशन पैदा हो गया है। क्या ध्रुव और धानी की नई प्रेम कहानी शुरू हो गई है, आने वाले एपिसोड में यह क्लियर होगा जो दर्शकों के लिए काफी इंगेजिंग है।

धानी का रोल कर रही मेघा रे ने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि धानी और सृष्टि के बीच टशन होगा लेकिन हालात ऐसे पैदा हो गए हैं। फिलहाल धानी अपने हक के लिए लड़ रही है। धानी का मानना यह है कि अगर रिश्तों में उम्मीद बाकी हो तो उन्हें टूटने या बिखरने नहीं देना चाहिए। धानी को सब गलत समझ रहे हैं और वह यही कोशिश कर रही है कि सच सबके सामने आ जाए। सृष्टि के साथ भी शुरुआत में एक हादसा हुआ था, उसपर जो कुछ बीता है, उसका सदमा उसके दिल को लगा है। धानी जानती है कि उसकी दीदी दिल की बुरी नहीं है बस हालात खराब हैं। देखा जाए तो दोनों अपने अधिकार के लिए लड़ रही हैं। यही टशन इस सीक्वेंस में चल रहा है। धानी के साथ जो गलत हुआ है, उसने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है। और वह सबको दिखाना चाहती है कि सच क्या है, जबकि सृष्टि उसे रोकने का प्रयास कर रही है।

मेघा ने आगे बताया कि वैसे तो मुझे एक्शन सीक्वेंस शूट करने में काफी मजा आता है लेकिन मेरी एड़ी में चोट लगी है और काफी दर्द हो रहा है। लेकिन जैसा कि कहा जाता है कि शो हर हाल में चलना चाहिए और डेली सोप में यही होता है। कितनी भी बुरी हालत हो जाए आपको शूट करना ही पड़ता है। मैं कोशिश कर रही हूं कि मेरे पैर पर कम जोर पड़े। धानी का लुक काफी खूबसूरत है इस धारावाहिक में, बेहद हेवी इयरिंग है। कई बार कान में भी मुझे चोट लग चुकी है, क्योंकि हमारे शो में काफी एक्शन सीक्वेंस होते हैं और इतने भारी ज्वेलरी पहनकर शूट करना पड़ता है। मैं क्या बताऊँ हीरोइन बनना आसान नहीं होता लेकिन ठीक है ऐसे हालात में शूटिंग का अलग मजा होता है, चैलेंज होता है पर यह अपने काम का हिस्सा है, मैं इसे एन्जॉय कर रही हूं।

सृष्टि की भूमिका निभा रही केतकी कदम ने बताया कि “रंग जाऊं तेरे रंग में” में नया ट्विस्ट आ गया है। जहां पहले धानी और सृष्टि बड़ी प्यारी बहनें थीं, लेकिन अब दोनों के बीच दरार पड़ गई है। सृष्टि और धानी के साथ जो कुछ हुआ, किस्मत ने जो खेल खेला, वह बहुत ही गलत हुआ। उसका नतीजा यह हुआ कि दोनों बहनें आपस मे लड़ने लगी हैं। यही फाइटिंग सीक्वेंस चल रहा है। धानी को घर से बाहर करने के लिए सृष्टि ने एक चाल चली थी, उसमें वह कामयाब भी हुई मगर धानी ने बड़ी चालाकी से सारा सच रिकॉर्ड कर लिया इसलिए सृष्टि धानी को यह कदम उठाने से रोक रही है क्योंकि अगर वह सबको वीडियो दिखा देगी तो एकबार फिर सृष्टि बुरी बन जाएगी।

केतकी ने कहा कि इस तरह की तेज गर्मी में धूल और पत्तों को उड़ाते हुए शूटिंग करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है उस पर से हमारा हेवी कॉस्ट्यूम, भारी ज्वेलरी, मेकअप होता है ऐसे में लगातार शूट करना चैलेंज तो होता है मगर जब हमें अपने शो की बेपनाह लोकप्रियता का पता चलता है तो हमें बेहद खुशी मिलती है। दंगल टीवी के यूटयूब चैनल पर भी हमारे शो के सारे एपिसोड दिखाए जा रहे हैं और यह हम सब के लिए खुशखबरी है क्योंकि हमारे दर्शक अब केवल भारत मे ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी हैं जो हमारा शो देख रहे हैं। मैं फैन्स से यही कहूँगी कि भले ही सृष्टि के रूप में आप मुझसे नफरत करें लेकिन केतकी के रुप में मुझसे प्यार करें।


Bundelikhabar

Related posts

अभिनेत्री वन्दना गौतम ने इंटरनेशनल आइकॉनिक अवार्ड मे बिखेरा जलवा

Bundeli Khabar

आयुष्मान खुराना बने गोदरेज के ब्रांड एम्बेसडर

Bundeli Khabar

खुशहाल शिक्षा के लिए उपयोगी फिनलैंड की शिक्षा प्रणाली

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!