32.5 C
Madhya Pradesh
April 16, 2026
Bundeli Khabar
Home » छतरपुर: नियुक्त हुए जोनल अधिकारी
मध्यप्रदेश

छतरपुर: नियुक्त हुए जोनल अधिकारी

Bundelikhabar

जोनल अधिकारी नियुक्त

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए तत्काल प्रभाव से 33 जोनल अधिकारियों की नियुक्ति की है। जोनल अधिकारियों को टीकाकरण केन्द्रों का भ्रमण कर शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए आम नागरिकों को प्रेरित करने के लिए कहा गया है। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय कण्ट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07682-248546 और कण्ट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए जिला रोजगार अधिकारी श्री एस.के. जैन के मोबाइल नम्बर 9425031753 पर प्रत्येक घंटे के रिपोर्ट देने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

दो डोज़ पूर्ण, सुरक्षा कवच संपूर्ण

प्रदेश में 25 एवं 26 अगस्त को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा कवच देने के लिये महा अभियान चलाया जायेगा। महा-अभियान के दौरान वैक्सीन लगवाने आये प्रत्येक नागरिक के हाथ के पंजे के पीछे की तरफ एक टिक और दो टिक के निशान वाला वैक्सीनेट स्टाम्प वैक्सीन लगवाने के बाद लगाया जायेगा।

एक टिक वाले स्टाम्प का अर्थ होगा कि व्यक्ति को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। दो टिक वाले स्टाम्प के मायने यह होंगे कि व्यक्ति को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं और वह वैक्सीनेट हो चुका है। ऐसे व्यक्ति अपने हाथ पर लगे दो टिक वाले स्टाम्प को अपनी दो ऊँगलियों से वी (V) बनाते हुए सेल्फी के द्वारा यह संदेश देंगे कि “आई एम वैक्सीनेटेड”।

टीकाकरण महा-अभियान में किये जा रहे इस नवाचार में वैक्सीनेट हुए व्यक्तियों की वैक्सीनेट स्टाम्प के साथ फोटो ली जाकर सोशल मीडिया पर शेयर की जायेगी। इससे आमजन में वैक्सीन के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। आम नागरिक वैक्सीन लगवाकर सीएम ईवेंट पोर्टल पर भी अपने फोटो अपलोड कर सकेंगे। इसके लिये मार्गदर्शिका जारी की गई है।


Bundelikhabar

Related posts

एमपी हाईकोर्ट से महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कौरव का स्तीफा

Bundeli Khabar

सौ बिस्तर वाला अस्पताल होगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन- मुख्य मंत्री

Bundeli Khabar

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर हुई एफआईआर दर्ज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!