29 C
Madhya Pradesh
July 28, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0824 091513
मध्यप्रदेश

जन प्रतिनिधि और अधिकारी मिल कर रहें है जागरूक

Bundelikhabar

25 और 26 को चलेगा जिले में कोरोना वैक्सीनेशन
महाअभियान का दूसरा चरण, तैयारियां जोरों पर
वैक्सीनेशन से छूट गये लोगों से घर-घर जाकर सम्पर्क कर रहा शासकीय अमला

जबलपुर / ब्यूरो

कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान के 25 और 26 अगस्त को आयोजित दूसरे चरण की सफलता के लिये जिले भर में व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही है । पहले चरण की तरह महाअभियान के दूसरे चरण में भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगवाने हेतु जनप्रतिनिधियों, आपदा प्रबंधन समितियों के सदस्यों तथा समाज सेवी एवं स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है ।

Screenshot 2021 0824 091319
अजय विश्नोई पूर्व मंत्री, विधायक पाटन

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जिले के नागरिकों से कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे चरण में भी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है । श्री शर्मा ने कोरोना से सम्पूर्ण सुरक्षा के लिये वैक्सीन की दोनों डोज को अनिवार्य बताते हुये कहा कि जिनकी दूसरी डोज ड्यू हो गई है वे महाअभियान के दौरान नजदीकी टीकाकरण केंद्र जाकर दूसरी डोज लगवा लें। उन्होंने वैक्सीनेशन महाअभियान से जुड़े सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत पात्र लोगों को वैक्सीन लगवाने के निर्देश दिये हैं ।

Screenshot 2021 0824 091454
लखन घनघोरिया पूर्व मंत्री

दो दिन के इस महाअभियान के पहले दिन 25 अगस्त को वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज लगाया जायेगा। जबकि महाअभियान के दूसरे दिन पूर्व में पहला डोज लगवा चुके लोगों की समयावधि पूरी होने पर दूसरी डोज लगाई जायेगी। कोरोना की वैक्सीन लगवाने लोगों को प्रेरित करने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्त्ताओं, स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं, वार्ड प्रभारियों, ग्राम पंचायत सचिवों और आपदा प्रबंधन समितियों के सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर सम्पर्क किया जा रहा है।

Screenshot 2021 0824 091343
विधायक नंदिनी मरावी

कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे चरण में शतप्रतिशत लोगों के टीकाकरण के लिये कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बूथ लेवल अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी है। बीएलओ को वैक्सीन लगवाने से छूट गये अपने क्षेत्र के मतदाताओं से सम्पर्क करने तथा निकट के टीकाकरण केंद्र से समन्वय स्थापित कर उन्हें कोरोना का टीका लगवाने के निर्देश दिये गये हैं। बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा कलेक्टर के निर्देशानुसार घर-घर जाकर, वैक्सीनेशन से छूट गये मतदाताओं से सम्पर्क करने का सिलसिला शुरू भी कर दिया गया है ।
कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे चरण में जिले में पहले दिन 25 अगस्त को 75 हजार और दूसरे दिन 26 अगस्त को 40 हजार कोरोना की वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एस एस दाहिया के अनुसार कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे चरण के लिये टीका लगवाने के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता नहीं होगी। टीका लगवाने के लिये 18 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति टीकाकरण केंद्र पर आधार कार्ड या पहचान सबंधी दस्तावेज दिखाकर ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन करा सकेगा और वैक्सीन लगवा सकेगा।

Screenshot 2021 0824 091432

जागरूकता कार्यक्रम में जबलपुर जिले के समस्त जन प्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी महा अभियान के लिए जागरूकता की अलख जग रहे हैं।


Bundelikhabar

Related posts

सागर जिले में मुख्यमंत्री के निर्देश बेअसर:पूर्व मंत्री

Bundeli Khabar

बच्चे ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

Bundeli Khabar

बिजावर: वन भूमि पर दबंगों का कब्जा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!