25.2 C
Madhya Pradesh
June 28, 2026
Bundeli Khabar
उत्तरप्रदेश

आगरा और दिल्ली के बाद संग्राम सिंह और पायल रोहतगी ने रखा अहमदाबाद में शानदार रिसेप्शन

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। आगरा के जेपी पैलेस में धूमधाम से शादी रचाने और दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन के बाद अहमदाबाद में संग्राम सिंह और पायल रोहतगी ने एक और रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। जहाँ पर फिर से खेल, राजनीतिक और बड़े औद्योगिक दुनिया के महारथी भी इस रिसेप्शन में शामिल हुए।
जिसमें से खास थे गुजरात के स्पोर्ट्स मिनिस्टर हर्ष सांघवी, गायक मित जैन, कबड्डी प्लेयर राहुल चौधरी, सपना व्यास, एक्ट्रेस मोनल गुज्जर, बीएसफ गुजरात के आईएएस अफसर सहित कई आला अधिकारियों ने इस जोड़े को आशीर्वाद दिया।
संग्राम सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर इन फोटोज को शेयर कर सभी मेहमानों का अभिनंदन किया। आपको बता दें कि पायल रोहतगी अहमदाबाद की रहने वाली हैं और संग्राम सिंह का भी इस शहर से बड़ा प्यार से रिश्ता हैं और बहुत जी जल्द ये दोनों मुम्बई में अपने दोस्तों को भी एक रिसेप्शन पार्टी देंगे।


Bundelikhabar

Related posts

सांसद की फिसली जुबान, मोदी को बनाया यूपी का मुख्यमंत्री

Bundeli Khabar

रेल प्रबंधक को डॉ मनोज सहितअन्य गणमान्य लोगों ने दिया ज्ञापन

Bundeli Khabar

शर्मनाक: एक बेटी और चढ़ी दहेज की बलि

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!