22.4 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210823 WA0048
महाराष्ट्र

अवैध इमारतों पर प्रशासन की कार्रवाई

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
ठाणे : ठाणे महानगरपालिका के अंतर्गत जान जोखिम में डालकर अवैध इमारतों में रहनेवालों की संख्या लाखों में है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ठाणे महानगरपालिका ने अवैध इमारतों पर कार्रवाई पिछले कई दिनों से शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के तहत ठाणे महानगरपालिका ने 3 इमारत, 2 लेडीज बार और एक बैठी चाल को तोड़ दिया।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से ठाणे महानगरपालिका अवैध और धोखादायक इमारतों को लेकर सख्त रवैया अपना रही है। इसी सख्त रवैये के तहत ठाणे महानगरपालिका में माजीवडा- मनापाड़ा की कुल 127 धोखादायक इमारतों और कलवा की कुल 193 इमारतों में रहनेवाले लोगों को नोटिस जारी किया था। उक्त नोटिस के बाद ठाणे महानगरपालिका ने अवैध और धोखादायक इमारतों पर कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के तहत मनपा ने माजीवडा-मानपाड़ा प्रभाग समिती में एक 5 मंजिला इमारत, 2 लेडीज बार और एक बैठी चाल को ध्वस्त कर दिया, वहीं कलवा प्रभाग समिती में एक 9 मंजिला इमारत और एक 8 मंजिल इमारत सहित अवैध रूप से बैठे फेरीवालों पर कार्रवाई की । उक्त कार्रवाई ठाणे महानगरपालिका आयुक्त डॉ. बिपिन शर्मा के आदेश पर की गई है। उक्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी ऐसा संकेत आयुक्त ने दिया है।


Bundelikhabar

Related posts

गायों की हो रही मौत पर संग्राम सिंह ने 11 मोबाइल एम्बुलेंसस सुविधाओ को दी हरी झंडी

Bundeli Khabar

अष्टपैलू व्यक्तीमत्व स्वप्नील पाटील नेशन बिल्डर अवाॅर्डने सन्मानि

Bundeli Khabar

गोठेघर ग्रामपंचायत तत्कालीन सरपंच, दोन ग्रामविकास अधिकारीसह इतर तीन जणांविरुध्द गुन्हा दाखल केल्यानंतर उपोषण मागे

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!