29.4 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210822 WA0003
उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Bundelikhabar

मंगलेश कुमार/उत्तरप्रदेश
लखनऊ : अगस्त 21: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया। उन्हें 4 जुलाई को संजय गांधी पीजीआई के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया था।


इससे पहले कल्याण सिंह अस्पताल में भर्ती से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई बार उनसे मुलाकात की थी। इसके अलावा बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने भी अस्पताज जाकर उनका हाल चाल जाना था। कल्याण सिंह का जन्म 6 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री तेजपाल लोधी और माता का नाम श्रीमती सीता देवी था। कल्याण सिंह के 2 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और कई बार अतरौली के विधानसभा सदस्य चुने गए, और साथ ही साथ ये उत्तर प्रदेश में लोक सभा सांसद और राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।


पहली बार कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री वर्ष 1991 में बने और दूसरी बार यह वर्ष 1997 में मुख्यमंत्री बने थे। उत्तर प्रदेश के प्रमुख राजनैतिक चेहरों में एक इसलिए माने जाते हैं, क्यूंकि इनके पहले मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान ही बाबरी मस्जिद की घटना घटी थी।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल व हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक व प्रेरणास्रोत आदरणीय श्री कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका निधन भारतीय राजनीति एवं भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर सीएम अशोक गहलोत ने शोक जताया। बोले- परिवार के साथ मेरी सांत्वनाएं, भगवान इस मुश्किल की घड़ी से उबरने की शक्ति दे।


Bundelikhabar

Related posts

लखनऊ में होगा पहला “BEFA” अवार्ड शो का आयोजन सनी लियोन के साथ जुटेंगे कई बॉलीवुड सितारें

Bundeli Khabar

ग्राम प्रधान पर हुआ हमला

Bundeli Khabar

पुलिस की दबंगई

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!