26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220616 WA00572
मनोरंजन

तुलसी कुमार ने गाया ‘हम नशे में तो नहीं’

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

मुम्बई। ब्लॉकबस्टर भूल भुलैया 2 के पॉपुलर रोमांटिक ट्रैक ‘हम नशे में तो नहीं’ को तुलसी कुमार ने अपनी रूहानी आवाज से सजाया है। इस लव सॉन्ग के साथ उन्होंने लोफ़ी गायन को एक बार फिर रिवाइव्ड किया है। लोफी म्यूजिक को कई साल हो गए हैं, लेकिन हाल के दिनों में इसकी लोकप्रियता में तेजी आई है और तुलसी कुमार उन लोगों में से एक हैं इंडियन म्यूज़िक इंडस्ट्री में इस प्रवृत्ति की शुरुआत की है।

अमित भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है और गाने के लोफी गायन को लिजो जोर्ज ने अरेंज किया है। यह म्यूजिक वीडियो एक उत्कृष्ट बैकग्राउंड पर सेट किया गया है, जो वसंत की याद दिलाता है जो किसी सपने से कम नहीं है। सुमित बरुआ द्वारा निर्देशित इस म्यूज़िक वीडियो में तुलसी कुमार बला की खूबसूरत दिख रही हैं।

तुलसी कुमार कहती हैं कि ‘हम नशे में तो नहीं’ एक खूबसूरत गाना है जिसने इस लोफी गायन को पूरी तरह से गाया है। इस गाने के सेट, वाइब, म्यूजिक वीडियो और इसके भीतर के सभी तत्व किसी सपने से कम नहीं, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसका आनंद लेंगे।

प्रोड्यूसर भूषण कुमार कहते हैं कि फिल्म भूल भुलैया 2 के रोमांटिक ट्रैक ‘हम नशे में तो नहीं’ को लोगों ने बहुत ही प्यार से एक्सेप्ट किया है। हम तुलसी कुमार की रूहानी आवाज के साथ इस गाने के अनप्लग्ड रिवाइज्ड वर्जन को ऑडियंस के समक्ष रिलीज़ कर उन्हे सरप्राईज करने के लिए तैयार हैं।

प्रीतम कहते हैं कि तुलसी कुमार ने अपनी इनोसेंट टोन और मेलोडियस वॉइस से इस गाने को और भी स्पेशल बना दिया है। मैं लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए बेहद उत्सुक हूं।
तुलसी कुमार का ‘हम नशे में तो नहीं’ (लोफी रिवाइब्ड) अब टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।


Bundelikhabar

Related posts

अमन वर्मा के हाथों ‘गुड विश 9 ओटीटी’ की भव्य लॉन्चिंग, साथ ही गॉड ब्लेस यू सहित कई फिल्मों, वेब सीरीज की भी घोषणा

Bundeli Khabar

आयुष शर्मा और शक्ति मोहन के साथ विनोद भानुशाली का ‘चुम्मा चुम्मा’

Bundeli Khabar

टी सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत सचेत और परम्परा का नया गाना ‘मलंग सजना’ हुआ रिलीज़

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!