22.6 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210815 WA0054
देश

पट्टी में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का हुआ विस्तार

Bundelikhabar

indian flag india day background png image download 5 11


जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने पट्टी विधानसभा में किया पार्टी विस्तार

उत्तरप्रदेश / ब्यूरो
प्रतापगढ : पट्टी नगर पंचायत स्थित कार्यालय में शनिवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने मिशन 2022 के तहत ब्लॉक कमेटी पट्टी एवं ब्लॉक कमेटी आसपुर देवसरा एवं विधानसभा कमेटी पट्टी का विस्तार करते हुए लगभग आधा दर्जन युवाओं को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष माननीय विनोद सरोज एवं जिलाध्यक्ष रामअचल वर्मा की सहमति एवं संस्तुति पर आज शनिवार को पार्टी का विस्तार करते हुए ब्लॉक कमेटी पट्टी में योगेंद्र प्रताप सिंह को उप सचिव, और ब्लॉक आसपुर देवसरा कमेटी में प्रदीप सिंह को उप सचिव, अशोक सिंह को कार्यकारिणी सदस्य और विधानसभा कमेटी पट्टी में रंजीत सिंह एवं संदीप सिंह को कार्यकारिणी सदस्य के पद पर मनोनीत किया।और सभी को माला पहना कर सम्मानित किया गया।


इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, पट्टी विधानसभा के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, ब्लॉक महासचिव रोहित सरोज ने संयुक्त रूप से नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किया।

PicsArt 08 14 11.22.19 10

Bundelikhabar

Related posts

पुतिन का भारत दौरा: आज होगी पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात

Bundeli Khabar

भविष्य की आहट / डा. रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar

क्रोध, माया, लोभ और मोह यह गांठें निकालना बहुत कठिन है: आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!