21.1 C
Madhya Pradesh
November 17, 2026
Bundeli Khabar
images 1
देश

शिव विवाह पर वर्ल्ड रिकॉर्ड: पहले अयोध्या अब महाकाल की नगरी उज्जैन

Bundelikhabar

उज्जैन/ब्यूरो
महाकाल की नगरी उज्जैन में मंगलवार को महाशिवरात्रि एक अनोखे अंदाज से मनायी गई, उज्जैन में इस पावन पर्व पर एक अलग ही छटा देखने को मिली, महोत्सव को अद्भुत बनाने के लिए ‘शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव’ मनाया गया, इस बार महाकाल की नगरी ने अयोध्या का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, क्षिप्रा नदी के तट पर लगभग 14 हजार लोगों ने 10 मिनट के अंदर 11 लाख 71 हजार 78 दीये जला दिए।

images 3 1

इससे पहले दिवाली पर अयोध्या में नौ लाख दीये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया गया था, नए स्थापित इस रिकॉर्ड को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने घोषणा कर दी है, इस बार महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल की नगरी दिवाली की तरह जगमगा गई। सीएम शिवराज ने पत्नी के साथ 11 दीपक जलाए, महाशिवरात्रि पर उज्जैन में दीये जलाने से पहले शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव शुरू हुआ. इसके बाद सायरन बजा फिर स्वयंसेवकों ने दीपक जलाना शुरू कर दिया, सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह भी इस कार्यक्रम की हिस्सा बनीं, सीएम ने सबसे पहले दीये जलाने की शुरुआत की, उन्होंने पत्नी के साथ कुल 11 दीपक जलाए. इसके बाद सीएम शिवराज सिंह, उनकी पत्नी साधना सिंह और मंत्री मोहन यादव ने नौका विहार किया।


Bundelikhabar

Related posts

51 हजार वृक्षारोपण संकल्प: सांसद रीता बहुगुणा जोशी के आतिथ्य में

Bundeli Khabar

राज्य के विकास के लिए कर्नाटक ने निवेशकों को किया आमंत्रित

Bundeli Khabar

विदेश में बसे भारत के लोगों के लिए संकटमोचन है एयर इंडिया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!