18.7 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220922 WA0012
देश

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर एक अक्टूबर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सन्तोष साहू,

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (यूएनआईडीओपी) के अवसर पर चरिस्ता फाउंडेशन की ओर से 1 अक्टूबर को नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित कॉन्सीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में दोपहर 2.30 बजे से शाम 7.00 बजे तक बुजुर्गों की  देखभाल पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सार्वजनिक क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित और जाने-माने व्यक्ति मंच पर आएंगे और बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य और बुजुर्गों के लिए संबंधित मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे, जो हमारी आबादी का एक बड़ा हिस्सा हैं। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि होंगे भारत के पूर्व राजदूत और प्रख्यात विशेषज्ञ डॉ दीपक वोहरा, अन्य प्रख्यात अतिथियों में फाउंडर और चेयरमैन ट्रस्ट ग्रेडल पूर्व आईपीएस डॉ. विपिन बी चौधरी, भाजपा के प्रवक्ता और मेंबर ऑफ गवर्निंग काउसिंल विनित गोयनका अपना वक्तव्य देंगे। अन्य वक्ताओं में लाईफ कोच मनीषा शर्मा, रत्न ज्योति दत्ता- वरिष्ठ पत्रकार और चरिस्ता  फाउंडेशन के वरिष्ठ सलाहकार, डॉ आभा मयार्दा बनर्जी- भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित महिला प्रेरक, वक्ता, डॉ. केएम बहरूल इस्लाम- प्रोफेसर और चेयरपर्सन, सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस, आईआईएम काशीपुर,डॉ शिवानी खेतान -चर्चित कोच, डॉ अमन खेरा, को-फाउंडर और डायरेक्टर, केयर 4 पेरेंट्स, डॉ अंजलि गोगिया- फाउंडर पार्टनर, टॉक टू बिग इयर्स एंटरप्रेन्योर फॉर इम्पेथेटिक लिसनर, डॉ. पतांजलि देव नय्यर- पूर्व क्षेत्रीय सलाहकार डब्लू एच ओ.और लेडी सिंधम किरण सेठी भी अपना विचार प्रकट करेंगी। इस संगोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ नागरिकों के विषय को समाज के अन्य सभी प्रबुद्ध वर्गो से जोड़ना एवं इस विषय को केन्द्र में रखना है। यह संगोष्ठी सरकार, समाज, मीडिया, कॉरपोरेट्स, सामाजिक प्रभावितों और बुजुर्गों को एक मंच पर लाकर बुजुर्गों के मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य के मुद्दे को सुर्खियों में लाने का एक प्रयास है।


Bundelikhabar

Related posts

नहीं रहे राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि: नगर वासियों में फैली शोक की लहर

Bundeli Khabar

अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच का कवि सम्मेलन व मासिक लेखन सम्मान सम्पन्न

Bundeli Khabar

भविष्य की आहट / डा. रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!