33.2 C
Madhya Pradesh
June 20, 2026
Bundeli Khabar
महाराष्ट्र

गैस सिलेंडर से भरे ट्रकों की अवैध पार्किंग

Bundelikhabar

▪️कांदिवली में मच सकती है बड़ी तबाही

जितेंद्र शर्मा/महाराष्ट्र
मुम्बई : कांदिवली बेस्ट स्थित गणेश नगर पुराना लिंक रोड क्षेत्र में गैस सिलेंडर से भरे ट्रकों की अवैध पार्किंग से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे बड़ी तबाही होने की आशंका जताई जा रही है। जिसमें बड़े स्तर पर जानमाल के नुकसान की संभावना बनी हुई है।
इस संदर्भ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को भाजपा नेता शिव कुमार यादव ने बताया कि चारकोप स्थित शिवाजी संकुल परिसर में खुलेआम गैस सिलेंडर से भरे हुए 15 से 20 ट्रकों की अवैध पार्किंग की जाती है। स्थानीय लोगों के विरोध व शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से किसी प्रकार का कोई ठोस कदम नही उठाया गया है। यदि कल कोई अनहोनी दुर्घटना हो गई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ?
प्रत्येक ट्रकों में 250 के करीब गैस सिलेंडर ठूंस ठूंस के भरे जाते है। इस तरह कुल 15 से 20 गाड़ियों में 4 हजार के आसपास गैस सिलेंडर होते है। आसपास बड़ी संख्या में रहिवासी परिसर है। जिसमें hajaro की संख्या में लोग रहते है। यदि गैस की लीकेज होती है और गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाता है तो उसकी चपेट में यह पूरा इलाका आ जायेगा। बम विस्फोट से भी भयंकर तबाही होने का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है।
गैस सिलेंडर की कालाबाजारी तो आम बात हो चली है लेकिन यह मुद्दा नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। पुलिस, बीएमसी, फायर ब्रिगेड एवं एमएमआरडीए को इस मामले से अवगत कराने के उपरांत भी कार्रवाई न होना भ्रष्ट्र कार्यप्रणाली का सर्वोत्तम उदाहरण है। शासन- प्रशासन की जवाबदेही तय करना समय की अत्यावश्यक मांग है। वह अपने उत्तरदायित्वों से मुंह नही मोड़ सकते। आखिर वह इसी काम के लिए जनता के टैक्स से पगार ले रहे है।
बहरहाल शिव कुमार यादव ने प्रशासन से तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।


Bundelikhabar

Related posts

रायगड जिल्ह्यातील शैक्षणिक प्रश्न सुटावेत म्हणून ज्ञानेश्वर म्हात्रे यांची रायगडमध्ये विविध कार्यालयांना धडक

Bundeli Khabar

एक्शन ड्रामा से भरपूर कार्टेल का पोस्टर हुआ जारी

Bundeli Khabar

केडीएमसी क्षेत्र में डिस्चार्ज हुए ८२ मरीज, मिले ३१ नए मरीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!