22 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1629012085199
मध्यप्रदेश

सागर जबलपुर में मंत्रियों ने तो छतरपुर दमोह में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

Bundelikhabar

स्टेट हेड / मध्यप्रदेश

indian flag india day background png image download 5 6


जबलपुर: :
राष्ट्र के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में आयोजित जिले के मुख्य समारोह में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने ध्वजारोहण किया ।
जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में परेड में शामिल सुरक्षा बल की प्लाटूनों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया । प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिये अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।

FB IMG 1629002543131


वहीं जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया, ध्वजारोहण करने के पश्चात कलेक्टेर पं रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।

FB IMG 1629002562426


दमोह:
दमोह कलेक्टोरेट कार्यालय में कलेक्टर श्री चैतन्य ने ध्वजारोहण किया एवं उसके पश्चात बतौर मूख्य अथिति केंद्रीय विद्यालय पहुंच ध्वजारोहण किया तथा कार्यक्रम में भाग लिया।वही कलेक्टर ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया

FB IMG 1629002592402

छतरपुर:
देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह में कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया वही कलेक्टर ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया ध्वजारोहण के बाद कलेक्टर ने परेड की सलामी ली वही कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ध्वजारोहण का मुख्य समारोह किया गया और किसी भी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य समारोह में देखने को नहीं मिला वहीं समस्त देशवासियों को 75 वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Screenshot 2021 0815 101409


सागर:
नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पीटीसी ग्राउंड, सागर में ध्वजारोहण किया और सलामी ली।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले का मुख्य कार्यक्रम पीटीसी ग्राउंड, सागर में आयोजित किया गया ।वही मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया ध्वजारोहण के बाद नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने परेड की सलामी ली वही कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ध्वजारोहण का मुख्य समारोह किया गया।

FB IMG 1629010735875

समूचे मध्यप्रदेश में स्वाधीनता का यह पर्व बड़े ही हषोल्लास के साथ मनाया गया, भारत देश की स्वतंत्रता की यह 75 वीं बर्षगाँठ लोगों के मन मे एक नए जोश के साथ आई है कोरोना का डर छोड़ कर लोगों के स्वतंत्रता दिवस की सालगिरह बड़े ही उतसाह के साथ मनाई।

PicsArt 08 14 11.22.19 5

Bundelikhabar

Related posts

मध्य प्रदेश में कमलनाथ फैल कमल पास

Bundeli Khabar

बिजावर: दो पिकअप वाहनों से 20 भैसें जप्त

Bundeli Khabar

रिश्ते हुए शर्मसार, भाई ने किया बहन का दैहिक शोषण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!