22.4 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211229 WA0009
महाराष्ट्र

बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार

पुणे :- किसी हिंदी फिल्म की स्टोरी की तरह पिंपरी चिंचवड़ पुलिस और हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ हुई है। पुलिस को खबर मिली थी कि पिंपले गुरव इलाके में हुई शातिर बदमाश की हत्या के आरोपी चाकण के पास जंगल में छिपे हुए हैं। इसके अनुसार पुलिस की चार टीमों ने ऑपरेशन चलाया, जिसमें खुद पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश भी शामिल हुए। बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग की गई जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।

फायरिंग के बाद भागते वक्त पुलिस आयुक्त ने एक छोटा पेड़ उखाड़कर बदमाशों की दिशा में फेंक मारा, जिसके लगने से बदमाश नीचे गिर गए और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश समेत कुछ पुलिस कर्मचारी मामूली तौर पर चोटिल हुए हैं। धरपकड़ के दौरान बदमाश काबू में नहीं आ रहे थे नतीजन पुलिस ने बल का प्रयोग कर उन्हें पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया।

उनके पास से दो पिस्तौल बरामद की गई है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम गणेश हनुमंत मोटे (23, निवासी सांगवी, पुणे, मूल निवासी वैराग, मोहोल, सोलापुर), महेश तुकाराम माने (23, निवासी कवडेनगर सांगवी पुणे मूल निवासी पाठसांगवी भुम, उस्मानाबाद), अश्विन आनंदराव यादव (21, निवासी काटेपुरम चौक, विनायकनगर, नवी सागंवी मूल निवासी श्रीपत पिंपरी, बार्शी, सोलापुर) है। उन पर योगेश रविंद्र जगताप (36, निवासी पिंपले गुरव, पुणे) नामक शातिर बदमाश की हत्या का आरोप है।


Bundelikhabar

Related posts

नारायण राणेंना उच्च न्यायालयाचा दणका, बंगल्यातील बेकायदा बांधकाम दोन आठवड्यात पाडण्याचे निर्दे

Bundeli Khabar

जेएफआय राष्ट्रीय ज्युडो चॅम्पियनशिपसाठी देशभरातील खेळाडूंची चंदीगडमध्ये चुरस

Bundeli Khabar

हाड गोठवणाऱ्या थंडीत टायगरचा शर्टलेस डान्स, कू वरील व्हिडीओचा नेटकऱ्यांमध्ये धुमाकूळ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!