23.7 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1628917159939
मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ मिनोरा फार्म का निरीक्षण कर किया पौधरोपण

Bundelikhabar

टीकमगढ़ / ब्यूरो

कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने संबंधित अधिकारियों के साथ भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र मिनोरा फार्म का निरीक्षण किया। इस दौरान द्विवेदी तथा संबंधित अधिकारियों ने मिनोरा फार्म में नीम, कटहल, अमरूद, आम, के पौध का रोपण किया।


तत्पश्चात कलेक्टर द्विवेदी ने नगर पालिका क्षेत्र में आवारा गौवंश को रखने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने भविष्य में चरपुंवा के पास उपलब्ध शासकीय भूमि 85 एकड़ पर गौअभ्यारण विकास हेतु कार्य योजना बनाने तथा चारागाह विकास का प्रोजेक्ट पुनः भेजने के निर्देश दिये। श्री द्विवेदी ने जनपद पंचायत टीकमगढ़ द्वारा किये गये एक हजार वृक्षारोपण का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।


इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत एसके मालवीय, एसडीएम टीकमगढ़ श्री सौरभ मिश्रा, सीईओ जनपद पंचायत मिश्रा, तहसीलदार टीकमगढ आरपी तिवारी़, सीएमओ नगर पालिका टीकमगढ़ श्रीमती रीता कैलासिया, उप संचालक पशुपालन एवं प्रबन्धक भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

FB IMG 1628917163710

Bundelikhabar

Related posts

हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 16 साल की सजा माफ कर दिलाया 42 लाख मुआवजा

Bundeli Khabar

बाल एवं बंधक मजदूरी कराने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही

Bundeli Khabar

विश्व महिला दिवस पर हैंड वॉश देकर महिलाओ का सम्मान किया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!