21.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
images 4 2
मध्यप्रदेश

हत्या: एक भाई ने दूसरे भाई को उतारा मौत के घाट

Bundelikhabar

.मझौली थाना क्षेत्र के इंद्राना पुलिस चौकी में देर रात की वारदात
.घटना के बाद आरोपी मौके से फरार, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी
जबलपुर/ब्यूरो

मझौली थाना क्षेत्र के इंद्राना में बीती रात शराब पीकर घर में उत्पात मचाकर परिवारजनों के साथ बदसलूकी कर रहे छोटे भाई की बड़े भाई ने मुगरिया से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर भाई फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी भाई की तलाश शुरू कर दी है।
मझौली पुलिस ने बताया कि इंद्राना निवासी 35 वर्षीय दीपक बर्मन ड्राइवरी करता था|पिछले करीब एक माह से दीपक अपने घर पर था और रोजाना शराब पीकर हंगामा करता रहता था। शनिवार रात में करीब 12:30 बजे दीपक शराब के नशे में घर पहुंचा और खाना खाने के दौरान अपनी पत्नी एवं मां के साथ गाली गलौज कर हंगामा करने लगा। गाली गलौज की आवाज सुनकर बाजू के मकान में रहने वाला दीपक का बड़ा भाई राकेश बर्मन आया और दीपक को समझाइश देकर शांत कराने लगा, लेकिन दीपक नशे में चूर था, उसने बड़े भाई की बात नहीं मानी और मां के साथ बदतमीजी करने लगा।जिसके बाद गुस्से में आकर राकेश बर्मन ने घर में रखी मुगरिया उठाई और दीपक के सिर पर मार दी। इसके बाद लगातार 3-4 वार किए दो दीपक वहीं ढेर हो गया। हमले में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई|दीपक की मौत के बाद हमलावर भाई राकेश बर्मन भाग गया। वारदात की सूचना मिलते ही मझौली टीआई सज्जन सिंह, चौकी प्रभारी इंद्राना लक्ष्मण झारिया सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेज पाते हुए आरोपी राकेश भ्रमण के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी लक्ष्मण झारिया ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

खाने के दौरान हुआ विवाद
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आ रही है कि दीपक अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है, उसकी मां अलग रहती है एवं बड़ा भाई आरोपी राकेश बर्मन भी अलग रहता है|कल रात में दीपक घर पहुंचा तो उसकी मां ने उसे खाने के लिए मुर्गा बनाकर भेजा|दीपक ने खाने के दौरान पत्नी से पूछा कि मुर्गा किसने बनाया है, उसने कहा मा ने बनाया है। इसके बाद दीपक ने मां को बुलाया और घर में हंगामा शुरू कर दिया था।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर दर्दनाक हादसा : करंट लगने से एक ही परिवार के छः लोगों की मौत

Bundeli Khabar

हत्या या दुर्घटना: गम्भीर हालात में मिली महिला की लाश

Bundeli Khabar

स्वास्थ योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं गति- कलेक्टर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!