20.1 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1629777989736
मध्यप्रदेश

अधिकारी हुए सम्मानित

Bundelikhabar

सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को किया सम्मानित
दमोह / ब्यूरो

साप्ताहिक समय सीमा बैठक में माह जुलाई 2021 में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में किए गए उत्कृष्ट कार्य के फलस्वरूप जिले के 9 एल-1 अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया। जिला लोक सेवा प्रबंधक चक्रेश पटैल ने बताया कि शशिभूषण सिंह (प्रभारी सहायक यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी), मो. फरीद अंसारी (कनिष्ठ अभियंता, ऊर्जा), निशिकांत शुक्ला (मुख्य नगर पालिका अधिकारी), रोहित जैन (कनिष्ठ अभियंता, ऊर्जा), आंचल शर्मा (कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, खाद्य विभाग), आर. के. अरोरा (कनिष्ठ अभियंता, ऊर्जा), अशोक मुकाती (सहायक यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी), डॉ. डी. के. विश्वकर्मा (तत्कालीन उप संचालक पशुपालन), सी. पी. सिंह (कृषि विकास अधिकारी) को सी. एम. हेल्पलाइन में जुलाई 2021 में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

जिला लोक सेवा प्रबंधक चक्रेश पटैल ने बताया कि सी. एम. हेल्पलाइन में प्रत्येक माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले एल-1 अधिकारियों को जिला स्तर पर प्रत्येक माह सम्मानित किया जाएगा। इस हेतु समस्त एल-1 अधिकारियों को 3 ग्रुप में विभाजित किया जाकर प्रत्येक ग्रुप से अधिकतम संतुष्टि प्रतिशत वाले उच्च 3 एल-1 अधिकारियों का चयन किया जाएगा। 100 से अधिक प्राप्त होने वाली शिकायतों के एल-1 अधिकारी ए ग्रुप में, 50 से 99 के बीच प्राप्त होने वाली शिकायतों के एल-1 अधिकारी बी ग्रुप में और 10 से 49 के बीच प्राप्त होने वाली शिकायतों के एल-1 अधिकारी सी ग्रुप में चिन्हित किये जाएंगे।

इसके अतिरिक्त चयनित होने वाले अधिकारियों का न्यूनतम संतुष्टि प्रतिशत 70 प्रतिशत रहेगा तथा उनके स्तर पर माह में एक भी शिकायत अनिराकृत नहीं रहना चाहिए।

FB IMG 1629777994899

Bundelikhabar

Related posts

सरपंच पति के लिए वरदान साबित हो रही नगदा पंचायत

Bundeli Khabar

विश्व संगीत समागम तानसेन समारोह 2024 का लाइव प्रसारण बुंदेली चैनल पर

Bundeli Khabar

दर्शना महिला कल्याण समिति द्वारा संचालित किया गया चाइल्ड लाइन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!