23.6 C
Madhya Pradesh
July 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210808 WA0017
महाराष्ट्र

उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक ने खारघर में नई शाखा का किया शुभारंभ

Bundelikhabar

इसके साथ ही बैंक की महाराष्ट्र में 52 और देश भर में 571 शाखाएं हुईं.
महाराष्ट्र/ संतोष साहू
नवी मुंबई : उत्कर्ष स्माल फाइनेंसियल बैंक लिमिटेड (यूएसएफबीएल बैंक) ने खारघर, नवी मुंबई में नई शाखा का शुभारंभ किया. इसके साथ ही, बैंक की महाराष्ट्र में यह 52वीं और देश भर में अब कुल 571 शाखाएं हो गईं हैं. यह बैंक, रिटर्न ऑफ एसेट्स के मामले में, देश के स्माल फाइनेंस बैंक (एफएसबी) का एक अग्रणी बैंक है और वित्त वर्ष 2020 में भारत में एसएफबी में सबसे ज्यादा इक्विटी रिटर्न देने वाला बैंक था. खारघर के ग्राहक अब बैंक के उत्पादों और सेवाओं, जैसे सेविंग बैंक अकाउंट, करंट अकाउंट, फिक्स्ड डिपाजिट और रेकरिंग डिपॉजिट्स की सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं.
बैंक के शुभारंभ के अवसर पर यूएसएफबीएल के डायरेक्टर (निदेशक), काजल घोष ने कहा,” खारघर एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र है और हमें ख़ुशी है कि हम नवी मुंबई के इस बढ़ते और चहल-पहल वाली जगह पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं. इस शाखा के खुलने से बैंक हर प्रकार के वित्तीय उत्पाद खारघर के निवासियों को उपलब्ध कराने की कोशिश करेगा. खारघर के ग्राहक अब बैंक द्वारा दी जाने वाली तमाम प्रकार की गुणवत्ता वाली सुविधाएँ और समाधान प्राप्त कर सकेंगे.”
बैंक अब कई प्रकार के वित्तीय उत्पाद और सेवाएं अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराने की स्थिति में है, जिनमें सेविंग्स और करंट एकाउंट्स, फिक्स्ड डिपाजिट और रेकरिंग डिपाजिट शामिल हैं. इसके साथ ही, तमाम तरह के लोन जैसे, हाउसिंग लोन, बिज़नस लोन और प्रॉपर्टी के एवज में लोन बैंक द्वारा मुहैया कराये जाएँगे. बैंक अपने शाखाओं के इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल बैंकिंग की क्षमताओं और एटीएम नेटवर्क सुविधाओं के चलते ग्राहकों को समेकित सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा.
खारघर में अपनी शाखा खोलने के साथ ही बैंक का उद्देश्य विभिन्न ढंग की वित्तीय सेवाएं बढ़ाने का है. इसमें होलसेल देनदारी, माइक्रो बैंकिंग लोन (जेएलजी लोन), एमएसएमई लोन, हाउसिंग लोन, लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी, कमर्शियल व्हीकल लोन, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लोन और दो पहिया वाहनों के लोन शामिल हैं. इसके अलावा, ग्राहकों को इंश्योरेंस और इन्वेस्टमेंट उत्पादों जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध करवाई जाएँगी.
ग्राहक बैंक की सेवाओं का उपभोग कई प्रकार के माध्यमों, जैसे बैंकिंग आउटलेट, एटीएम, इन्टरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और कॉल सेंटर से कर सकेंगे. चूँकि बैंक अपने लिए नए बाजार और भोगोलिक क्षेत्रों में विस्तार कर रहा है, तो साथ में अपने ग्राहकों का आधार भी बढ़ा रहा है. बैंक अपने ग्राहकों को एक और सुविधा भी दे रहा है जिसके चलते उसे बिना बैंक की शाखा में आए, अपना खाता खुलवाने की सुविधा होगी. ऐसा वह टैब-आधारित एप्लीकेशन मॉडल, “डिगी ऑन-बोर्डिंग” का सहारा लेकर कर सकेगा।


Bundelikhabar

Related posts

रक्षाबंधनानिमित्त ट्रेलचा ‘ट्रेलसिबलिंगस्वॅग’ उपक्रम,भावा-बहिणीमधील प्रेमाचे नाते करणार साजरे

Bundeli Khabar

समाजसेविका अरुणा नाभ हुई महाराष्ट्र के गवर्नर के हाथों सम्मानित

Bundeli Khabar

सोनी टीवी का ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीजन 2’ खोजेगा ‘बेस्ट का नेक्स्ट अवतार’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!