23.9 C
Madhya Pradesh
July 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210808 WA0016
महाराष्ट्र

फूड डिलीवरी के लिए हीरो लेक्ट्रो विन का उपयोग स्विगी द्वारा किया जाएगा

Bundelikhabar

महाराष्ट्र / संतोष साहू
मुंबई : हीरो लेक्ट्रो कार्गो (HLC) और भारत के प्रमुख ऑन डिमांड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने लास्टमाइल फूड डिलीवरी में कार्गो ई-बाइक के इस्तेमाल के लिए साझेदारी कर रहे हैं। स्विगी पहले से ही अपने बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करने की योजना बना रहा था, इसलिए कम्पनी हीरो लेक्ट्रो विन इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल फ़ूड डिलीवरी में किया जाएगा। हीरो लेक्ट्रो विन ई-बाइक का निर्माण, दक्षता, लागत को कम करने और पर्यावरण के अनुकूल कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए किया गया है।


अगस्त से स्विगी नेबफास्टनडिस्पैच लॉजिस्टिक्स (लीडिंग लास्ट-माइल डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर) और ए.एस. ग्रुप (पीबीएस – पब्लिक बाइक शेयरिंग स्पेस में एक जाना-पहचाना नाम) तथा हीरो लेक्ट्रो विन के साथ हैदराबाद में एक पायलट लॉन्च कर रहा है, जिसमें डिलीवरी पार्टनर कार्गो ई-बाइक्स पर फूड डिलीवरी को अंजाम दिया जायेगा। यह पहल स्विगी के अपने डिलीवरी बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहन को अपनाने की दृढ़प्रतिबद्धता को लेकर शुरू की गई है। इससे फ़ूड डिलीवरी करने वाले राइडर की कमाई में इजाफा होगा क्योंकि उन्हे व्हीकल की मेंटेनेंस और रनिंग कॉस्ट कम पडेगी। इसके अलावा कॉर्बन उत्सर्जन कम होगा। पायलट ऐसे समय में आया है जब सरकार स्वच्छ और बेहतर वायु गुणवत्ता के लिए ई- मोबिलिटी को बढ़ावा देने में लगी है।


यह कदम अगर सफल होता है, तो देश के इच्छुक युवाओं को रोजगार प्रदान करके इससे आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की भी उम्मीद है। ग्लोबल मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) द्वारा प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत की गिग इकॉनमी अगले तीन-चार वर्षों में तिगुनी हो जाएगी। मार्च 2021 में प्रकाशितवरिपोर्ट के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहन लंबी अवधि में जीडीपी में कम से कम 1.25% की बढ़ोत्तरी करेगा। परिवहन और लॉजिस्टिक ऐसे सेक्टर हैंजो गिग इकॉनमी में वृद्धि करेंगे।


हीरो लेक्ट्रो कार्गो के सीईओ और अध्यक्ष पार्था चौधरी ने इस तरह के वाहनों के फायदे गिनाते हुए कहा कि हीरो लेक्ट्रो कार्गो ई-बाइक का निर्माण लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए बनाया गया है जो आर्थिक और एर्गोनॉमिक रूप से डिलीवरी के अनूकूल है और डिलीवरी को ज्यादा सस्टैनबल बनाने के लिए स्विगी जैसी प्रमुख कंपनियों की मदद करेंगे। इस पायलट के लॉन्च होने से हमें विश्वास है कि यह ई-मोबिलिटी को ज्यादा बढ़ाएगा। स्विगी के बिजनेस ऑपरेशन एसवीपी शिवचरण पुलुगुर्था ने इस साझेदारी पर अपना इनपुट देते हुए कहा कि स्वीगी में हम अपने सभी ग्राहकों को सबसे टिकाऊ, पर्यावरण के अनुकूल तरीके से लास्टमाइल डिलीवरी की सुविधा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


Bundelikhabar

Related posts

ऑन लाईन व ऑफ लाईन ब्लॅक बेल्ट कराटे स्पर्धेत मोहोने आंबिवली येथील नऊ मुलांची बाजी

Bundeli Khabar

गोरेगाव येथे शिवसेनेची मोफत लसीकरण मोहीम

Bundeli Khabar

पुलिस के लिए हेलमेट और सड़क दुर्घटनाग्रस्त पीड़ितों के लिए दो एम्बुलेंस

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!