40.7 C
Madhya Pradesh
June 8, 2026
Bundeli Khabar
महाराष्ट्र

माफ़िया पत्रकार बीनू वर्गिस के खिलाफ हफ्ताखोरी की तीसरी एफआईआर दर्ज ।

Bundelikhabar

महाराष्ट्र / ब्यूरो
ठाणे : माफियाओं की तरह हफ्ताखोरी का रैकेट चलाने वाले तथाकथित पत्रकार बीनू वर्गिस के खिलाफ आज एक और एफआईआर दर्ज हो गई। ठाणे शहर के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज यह तीसरी एफआईआर है।
ठाणे महानगरपालिका के सहायक आयुक्त महेश भाऊराव आहेर ने 6 अगस्त 2021 को नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में भादंसं की धारा 384, 385 और 34 के तहत एफआईआर (सीआर नंबर- 230/2021) दर्ज कराई। बीनू वर्गिस महेश आहेर से 10 लाख रुपये हफ्ता मांग रहा था। एक लाख रुपये उसने ले भी लिए थे। बीनू वर्गिस के गैंग मेंबर योगेश मुंदरा के खिलाफ भी एफआईआर हुई है। इसके पूर्व आहेर ने 11 फरवरी 2021 को योगेश मुंदरा के खिलाफ नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में एनसी दर्ज कराई थी। तब वर्गिस गिड़गिड़ाने लगा था। बाद में वह अपनी हरकत से बाज़ नहीं आया और फिर हफ्ते की मांग करने लगा।

पेशे से बुकी केतन तन्ना की शिकायत पर 30 जुलाई 2021 को ठाणेनगर पुलिस स्टेशन में बीनू वर्गिस के खिलाफ पहली एफआईआर (सीआर-151/2021) भादंसं की धारा 384, 386, 387, 389, 392, 324, 323, 506, 506 (2) 109, 166, 120 (बी), आर्म्स एक्ट 3, 25 के तहत दर्ज हुई थी।

दूसरी एफआईआर (सीआर-241/2021) भादंसं की धारा 384, 385 और 34 के तहत ठाणे महानगरपालिका के उपायुक्त विश्वनाथ पुरुषोत्तम केलकर की शिकायत पर 4 अगस्त 2021 को ठाणे के कापुरबावडी पुलिस स्टेशन में बीनू वर्गिस के खिलाफ दर्ज हुयी थी। बीनू वर्गिस ने विश्वनाथ केलकर से पांच लाख रुपये हफ्ता माँगा था। 3 लाख रुपये उसने ले भी लिए थे।

खबर है अब ठाणे के रेती व्यवसायी बीनू वर्गिस और उसके गैंग मेंबर हैरिसन डिमेलो के खिलाफ भी एफआईआर करने वाले हैं।

बीनू वर्गिस हफ्ताउगाही का इतना बड़ा रैकेट ठाणे पुलिस के आशीर्वाद से चला रहा था। उसने अपनी ऑफिस में पुलिस अधिकारियों, मंत्रियों और नेताओं के साथ खींची हुई फोटो टांग रखी हुई है। किसी न किसी बहाने वह लोगों को अपनी ऑफिस में बुलाता था और फोटो दिखाकर इम्प्रेस कर देता था। फिर उनसे मनचाही रकम वसूलता था। इससे बड़ी आश्चर्य की बात है कि बीनू वर्गिस के पास हथियार के दो – दो लाइसेंस हैं। अब ठाणे पुलिस को कुछ तो शर्म करनी चाहिए।


Bundelikhabar

Related posts

भिवंडी महानगरपालिका व भिवंडी महाविद्यालय यांच्या संयुक्त विद्यमाने जागतिक पाणथळ दिन साजरा

Bundeli Khabar

महाराष्ट्र में मचा सियासी भूचाल मुख्यमंत्री के करीबी शिंदे ने की बगावत.

Bundeli Khabar

शिवाजी गोतरणे आणि सुनिल परटोले गुरु-शिष्य विविध पुरस्कारांनी सन्मानीत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!