31.8 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
images 10 1
महाराष्ट्र

शर्मनाकः पिता ने ही बनाया 9 साल की नाबालिग बच्ची को अपनी हबस का शिकार

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र

डोम्बिवली : डोंबिवली में एक शर्मसार कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां एक पिता ने हवस में अंधा होकर महज 9 साल की अपनी नाबालिग बेटी को दुष्कर्म का शिकार बनाया है। इस अनैतिक एवं शर्मशार कर देने वाली घटना की शिकायत खुद उसकी मां ने ही पुलिस से किया है। सुरुआती दौर में मां समाज और लोक लाज की डर से चुप रही लेकिन जब पिता का अत्याचार बढ़ने लगा तो उसने पति के खिलाफ शुक्रवार को डोंबिवली थाने में मुकदमा दर्ज कराया उसके बाद नराधम पिता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार डोंबिवली कुंभारखानपाड़ा के सूर्या कम्प्लेक्स में रहने वाले एक 49 वर्षीय नराधम पिता ने पत्नी की अनुपस्थिति में 9 साल की नाबालिग बेटी से कई बार दुष्कर्म किया। पहली वारदात 9 अक्टुबर और दूसरी वारदात 26 अक्टुबर की बताई जा रही है। उस दौरान पीड़िता की मां अपने गांव कणकवली गई थी। उसी दरम्यान कभी बाथरूम में स्नान करते वक्त तो कभी रात को सोते समय शराब की नशे में वहशी पिता ने अपने 9 साल की नाबालिग को हवश का शिकार बनाया। मां द्वारा की गई शिकायत के अनुसार 9 वर्षीय नाबालिग युवती रोते रहती थी। अंत में बार-बार की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने मां को सारी बात बताई। उसके बाद समाज और इज्जत की बात को ताक पर रखकर मां ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल शिकायत दर्ज होने के बाद विष्णुनगर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

IMG 20211031 WA0016 1

Bundelikhabar

Related posts

प्रेस क्लब में ओमप्रकाश पांडेय लिखित ‘आँचल’ कविता संग्रह का लोकार्पण

Bundeli Khabar

केडीएमसी क्षेत्र में डिस्चार्ज हुए ७२ मरीज, मिले ६६ नए मरीज

Bundeli Khabar

अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने चेन्नई में खोला एक नया ऑफिस

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!