40.7 C
Madhya Pradesh
June 8, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

पाटन: युवाओं ने पेश की मानवता की मिशाल

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो
जबलपुर जिले के पाटन नगर में युवाओं ने मानवता की मिसाल पेश की, यह बात यथार्थ है कि चाहे इंसान हों या जानवर इस धरती पर सबको रहने का बराबर का अधिकार है और ये धरती सबके लिये है किंतु मानव इसे केवल अपनी विरासत समझने लगा है।


बदल रही है सोच:
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात एक बंदर घायल अवस्था मे बाज़ार में घूम रहा था जिसका एक हाथ एवं एक पैर में लगभग 6 इंच लंबे घाव थे लोगों के बताए अनुसार शायद बंदर को किसी जानवर ने घायल किया था जिससे उसको गंभीर चोटें आई और खून से लथपथ हो कर सड़को पर घूम रहा था।
तभी वैभव शोरूम के मालिक रोहित सिंघई ने अपने शो रूम के अंदर उसको बंद कर सिंघई मेडिकल संचालक सजल सिंघई, विजय नेमा, अक्षत नेमा ने मिलकर उसका उपचार किया और मलहम पट्टी कर वैटनरी डॉक्टर मिलन जी को बुलाकर दर्द नाशक इंजेक्शन लगवा कर उसका हर संभव इलाज कर मानवता की मिसाल पेश की।


Bundelikhabar

Related posts

इंदौर के पहले पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्रा

Bundeli Khabar

हादसा: अस्पताल की गिरी सीलिंग

Bundeli Khabar

ठगी: मेडिकल कॉलेज में नौकरी के नाम पर थमा दिया था फर्जी आदेश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!