22.3 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211101 WA0011
मध्यप्रदेश

युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर मां तुझे सलाम कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundelikhabar

सागर/ देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर युवा कांग्रेस नरयावली विस.अन्तर्गत मकरोनिया नगर के तत्वाधान में मां तुझे सलाम कार्यक्रम का आयोजन पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ किया गया।कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण कर की गई। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अधक्ष अशरफ खान, युवा कांग्रेस मकरोनिया नगर अध्यक्ष संजय रोहिदास आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम उस शख्सियत को याद कर रहे हैं जिन्होंने देश की एकता और अखण्डता के लिये अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। कार्यक्रम में गुड्डू रैकवार, मोतीलाल पटेल, विहारी कुर्मी, दिनेश गौर, निशांत आठिया, संदीप चौधरी, निहाल पांडे, वीरेन्द्र जैन,दुर्गेश अहिरवार, धर्मेन्द्र रजक, अरविंद कुर्मी, संदीप वर्मा, चन्दन रैदास,राधेश्याम राय, सचिन चौबे आदि मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बच्चों को नही किया जाएगा शामिल

Bundeli Khabar

धामोनी बाले बाबा के सालाना उर्स के दूसरे दिन कव्वाली कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

Bundeli Khabar

रजक समाज का सम्पन्न हुआ सम्मान समारोह

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!