29.7 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210807 WA0004
महाराष्ट्र

केडीएमसी क्षेत्र में डिस्चार्ज हुए ४७ मरीज, मिले ४८ नए मरीज

Bundelikhabar

मुम्बई / प्रमोद कुमार

कल्याण :- कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) क्षेत्र में कोरोना का कहर बरकरार है. जबकि बेहतर उपचार के चलते बड़ी संख्या में लोग संक्रमण से ठीक हो रहे हैं. मनपा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को केडीएमसी क्षेत्र में ४८ नए मामले सामने आये हैं. जबकि गुरुवार को ८२, बुधवार को ६१, मंगलवार को ७३, सोमवार को ६४ और रविवार को ६६ नए मामले सामने आये थे. शुक्रवार को ४८ नए मामले आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या १ लाख ३९ हजार ५७८ हो गई है. जबकि बीते २४ घंटे में २ मरीजों की मौत के बाद कोरोना से मृतकों की संख्या २१९९ हो गई है. वर्तमान में ७४५ लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे में ४७ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. इस प्रकार अबतक १ लाख ३६ हजार २०७ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं.
पिछले २४ घंटे में मिले मरीजों का विवरण क्षेत्र के अनुसार इस प्रकार है- कल्याण पूर्व में ५, कल्याण पश्चिम में १८, डोंबिवली पूर्व में १४, डोंबिवली पश्चिम में ७, मांडा टिटवाला में २ तथा मोहना में २ लोग कोरोना संक्रमित पाए गये हैं।

वहीं ठाणे में मिले कोरोना संक्रमित ४८ मरीज, डिस्चार्ज हुए ५२ मरीज ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का कहर कम होता नजर आ रहा है. मनपा के जनसंपर्क विभाग के अनुसार शुक्रवार को ठाणे मनपा क्षेत्र में कोरोना के ४८ नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या १ लाख ३६ हजार ०७४ हो गई है और मृतकों की संख्या २०६८ हो गई है. जबकि शुक्रवार तक ५७४ लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे के दौरान ५२ लोग उपचार के बाद घर लौटे हैं और इस प्रकार अब तक १ लाख ३३ हजार ४३२ मरीज उपचार के पश्चात अपने घर लौट चुके हैं और यहां रिकवरी रेट बढ़कर ९८.०६ प्रतिशत हो गया है. वहीं मनपा ने अबतक १८ लाख ४२ हजार ६१४ लोगों के जांच करवाए हैं.


Bundelikhabar

Related posts

यशवंतराव चव्हाण सेंटर येथे संविधान प्रचारकांची कार्यशाळा संपन्न

Bundeli Khabar

धक्का लागण्याच्या वादातून टोळक्याकडून दोघांवर प्राणघातक हल्ला,घटना सिसीटीव्हीत कैद

Bundeli Khabar

बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई मोहन ग्रुप को कड़ी फटकार, बिल्डर की याचिका की खारिज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!