25.9 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0117 085813
मध्यप्रदेश

बिजावर:पंच परमेश्वर योजना के कार्य में धांधली

Bundelikhabar

बिजावर/ शमीम खान
जनपद पचंयात बिजावर के ग्राम विजयपुर में पाँच लाख़ रूपये की लागत से सीसी रोड़ निर्माण कार्य चल रहा है, उक्त कार्य में गुणवत्ता को दरकिनार करते हुए घटिया किस्म की सामग्री का उपयोग किया गया है, जिससे सीसी रोड कितने दिन चलेगी इसको कोई नहीं जानता, जिसका मुख्य कारण है जनपद में पदस्थ महिला उपयंत्री की उदासीनता वह अपने कार्यालय एवं घर में बैठकर ही कागजों पर खाना पूर्ति करने मे माहिर है ,रोड का काम मजदूरों पर छोड़ दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर पंचायत सचिव दिन भर मदमस्त रहते हैं जिसको ग्रामवासी अच्छे से जानते हैं, पंचायत का काम दलाल देखते रहते हैं जो अपने फायदे के लिए घटिया से घटिया किस्म की सामग्री का उपयोग करते हैं महिला उपयंत्री कभी कभार ही फील्ड पर नजर आती है, उन्हे अगर फ़ोन लगाया जाता है तो वो कभी भी फोन नहीं उठाती हैं शायद वह सच्चाई जानना ही नही चाहतीं हैं, ऐसे लोगों पर अगर गाँव के विकास की जिम्मेदारी होगी तो गाँवों का क्या होगा,मुख्यमंत्री के विकास कार्यो को पलीता लगाया जा रहा है,उपयंत्री के सभी कामों की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए समस्त ग्रामवासियों का यही मत प्राप्त हो रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

बैठक में उठा रसोईया की वेतन बढ़ाने का मुद्दा

Bundeli Khabar

रिश्वत: महिला थाना प्रभारी गिरफ्तार

Bundeli Khabar

बिजावर: बीट प्रभारी ही साफ करवा रहे हैं जंगल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!