22.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1628227952908
मध्यप्रदेश

ढिलाई नहीं, सजगता से कार्य करने की जरूरत: कलेक्टर

Bundelikhabar


साग़र / ब्यू्यू्रो
गुरुवार को कलेक्टर दीपक सिंह ने कोरोना की समीक्षा बैठक में कहा कि,
कोविड प्रकरण पुनः सामने आ रहे हैं, सभी को सजगता से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमितों के प्रत्येक प्रकरण की जांच करते हुए कांटेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए साथ ही किल कोरोना सर्वे को पुनः शुरू किया जाए।

यह भी पढ़ें-बर्खास्त: चार रोजगार सहायकों को किया बर्खास्त

किल कोरोना सर्वे के अंतर्गत सर्दी,जुखाम के लक्षण वाले व्यक्तियों को मेडिकल किट भी वितरित की जाए साथ ही आरआरटी एमएमयू टीम के द्वारा पुनः सक्रिय करते हुए प्रकरण वार समीक्षा की जाए।
उन्होंने समस्त एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के द्वितीय डोज़ की मॉनिटरिंग करें तथा एक ऐसा सिस्टम विकसित करें जिसमें वैक्सीनेशन की दैनिक रूप से समीक्षा की जाए। द्वितीय डोज़ के लिए हितग्राहियों की गांव अथवा वार्ड वार लिस्ट तैयार की जाए। ऐसे सभी व्यक्ति जिन्हें द्वितीय डोज़ लगना बाकी है उन्हें वैक्सीन पर्ची बंटवाएं तथा एक दिन पहले उन्हें सूचना दें कि, उन्हें द्वितीय डोज़ लगाया जाना है।
इस प्रकार वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सकेगा साथ ही कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा घेरा भी मजबूत होगा।

FB IMG 1628227956128

Bundelikhabar

Related posts

छतरपुर सोशल मीडिया पर हथियार सहित फ़ोटो अपलोड करने वाला गिरफ्तार

Bundeli Khabar

जल्द होंगे नगरीय निकाय चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त ने दिए निर्देश

Bundeli Khabar

गर्मी का कहर: अब स्कूल खुलेंगे सुबह 7 बजे से

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!