22.2 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
images 3
मनोरंजन

वायरल वीडियो: प्रतिभा

Bundelikhabar

वायरल डांस वीडियो: कला किसी की मोहताज नहीं
जबलपुर / ब्यूरो
कहा जाता है कि कला और माँ सरस्वती का आशीर्वाद किसी भी चीज का मोहताज नही होता, न धन, न दौलत, न रंग ,न रूप आमिर न गरीब, ये किसी को भी प्राप्त हो सकता है। लोग घर से माया नगरी की तरफ कुच करते हैं लेकिन वहां भी कई धक्के खाने के बाद उन्हें सफलता नही मिलती है लेकिन जिस की किस्मत साथ देती है वो घर बैठे अपना नाम कर लेते है क्योंकि प्रतिभा अपनी रास्ता खुद बना लेती है। आइए बात करते हैं कुछ ऐसे कलाकारों का जो माया नगरी तो नही गए लेकिन बहुत कुछ करने का जुनून है और अपनी प्रतिभा को निखारने में लगे हुए हैं ऐसे ही कुछ कलाकार हैं बुंदेलखंड और महाकौशल में धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रहे हैं:


सजल सिंघई (मॉडलिंग)
सजल सिंघई मूलतः पाटन जिला जबलपुर के निवासी हैं एवं नगर के प्रतिष्ठित सिंघई परिवार से हैं छोटी उम्र से ही मॉडलिंग को अपना ध्येय बनाया जिसके चलते उन्होंने इंदौर से मॉडलिंग की शिक्षा भी ली साथ भी बी-फार्मा में उच्च शिक्षा प्राप्त की।

FB IMG 1628145275455

अक्सर सजल सिंघई फ़ोटो शूट के माध्यम से लोगों तक सोशल मीडिया के जरिये अपनी प्रतिभा की झलकियां पहुंचाते रहते हैं और लोगों की सराहना एवं आशीर्वाद प्राप्त होता है अगर इनके फ़ॉलोअर्स की बात करें तो उनकी संख्या सभी प्लेटफॉर्म मिलाकर लाखों में हैं और युवाओं के लिए एक आइडियल हैं।

IMG 20210805 WA0015
  • संतोष ठाकुर (डांस)
    संतोष ठाकुर पाटन जबलपुर से अपना परचम डांस के क्षेत्र में लहरा रहे हैं आपको इनके कई वीडियो यूट्यूब पर भी देखने को मिल जाएंगे, यूट्यूब पर इनका खुद का चैनल भी बना हुआ है जहां आपको इनकी प्रतिभा और कला का नज़ारा देखने को मिल जाएगा।

संतोष ठाकुर पेशे से एक डॉक्टर है जो अपने दिन के 24 घंटे में से 14 घंटे मरीजों की सेवा में लगाते हैं उसके बाद अपने सपने को पूरा करने में फिर लग जाते हैं हालांकि फॉलोअर्स के मामले में यह भी पीछे नही हैं लोग इनके डांस को भी बहुत पसंद करते हैं।

  • सतीश पांडे (गायकी)
    सतीश पांडे मूलतः छतरपुर जिले के निवासी हैं इनकी पहचान गायकी के क्षेत्र में है इन्होंने अपनी छोटी उम्र से गायकी प्रारम्भ की एवं आज समूचे बुंदेलखंड में अपनी गायकी के लिए जाने जाते हैं जिनके कार्यक्रम आपको आकाशवाणी पर प्रसारित होते हुए भी मिल जायेंगे। सतीश पांडे छतरपुर से ले कर दूसरे जिलों तक कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं तथा स्थानीय कलाकारों से लेकर लोकगीत सम्राट स्व. देशराज पटेरिया जी के साथ तक संगत कर चूके हैं।
InShot 20210805 121249534

बुन्देली चैनल आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता है एवं आप लोग जल्द से जल्द अपने सपनो को साकार करें।


Bundelikhabar

Related posts

वीर सावरकर जयंती के अवसर पर रणदीप हुड्डा ने बतौर निर्देशक लांच किया अपनी पहली फ़िल्म का टीज़र

Bundeli Khabar

एक मां की मार्मिक कहानी दर्शाती ‘आरोही’ का वर्ल्ड प्रीमियर 26 दिसंबर को

Bundeli Khabar

जल्द आ रही है रामू की ‘लड़की’ चीन में

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!