26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220912 WA0012
मनोरंजन

गुरु रंधावा के एल्बम मैन ऑफ़ द मून के सॉन्ग फेक लव का म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज़

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। भूषण कुमार के सहयोग से गुरु रंधावा ने अपने एल्बम ‘मैन ऑफ द मून’ का एक और सक्सेसफुल ट्रैक ‘फेक लव’ के म्यूजिक वीडियो रिलीज़ किया गया।
संजॉय द्वारा कंपोज्ड और मिक्स्ड, रॉयल मान और अमर संधू के गीतों के साथ और रयान शनहान द्वारा महारत हासिल, ‘फेक लव’ की एक बहुत ही अलग साउंड है जो इसके पेसी और थ्रिलिंग संगीत वीडियो में परिलक्षित होती है।
रूपन बल द्वारा निर्देशित और अनमोल रैना द्वारा डिजाइन और संकल्पित, गुरु के ‘फेक लव’ के संगीत वीडियो में गुरु के साथ-साथ संजय और अमर संधू भी नज़र आ रहे हैं, जो एक अप्रत्याशित मोड़ लेता है। इस गाने को इंटरनेशनल लोकेशन सोफ़िया, बुल्गारिया में शूट किया गया है, जिसमें एक नई कहानी के साथ डिफरेंट साइट को एक्सप्लोर किया है। हर बिट को एक अंतरराष्ट्रीय संगीत वीडियो की तरह देखते हुए, इस गाने के विसुअल इफेक्ट्स और एडिटिंग का काम दिलप्रीत ने किया है।
भूषण कुमार कहते हैं, “फेक लव एक प्रोग्रेसिव म्यूजिक ट्रैक है और ये म्यूजिक वीडियो भी उस गति को दर्शाता है। इस गाने की स्टोरी लाइन आप को निश्चित रूप से अपनी और आकर्षित करेगी।
गुरु रंधावा कहते हैं, “चूंकि ऑडियो बहुत अलग है, इसलिए हमने म्यूजिक वीडियो में करने का प्रयास किया है। हमने लॉकडाउन के दौरान बुल्गारिया में ‘फेक लव’ का वीडियो शूट किया और जिस तरह से यह बनकर सामने आया है उससे मैं बेहद खुश हूँ।
निर्देशक रूपन बल कहते हैं, “फेक लव के म्यूजिक वीडियो में वास्तव में एक सम्मोहक कहानी है और यह ट्रैक अपने आप में उस कहानी को आगे ले जाती है। यह शार्प, पेसी और ग्रिप्पिंग है और गुरु रंधावा के प्रशंसकों के लिए एक ट्रीट है।
गुरु रंधावा के एल्बम ‘मैन ऑफ द मून’ के गाने फेक लव को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। रूपन बल द्वारा निर्देशित यह म्यूसिक वीडियो अब टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।


Bundelikhabar

Related posts

एक बार फिर सामने आई सोनू सूद की दरियादिली

Bundeli Khabar

फिल्म द घोस्ट के लिए ले रही ट्रेनिंग के दौरान सोनल चौहान का पैर हुआ फ्रैक्चर

Bundeli Khabar

छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव अवॉर्ड बेस्ट युवा आइकॉन 2021 से समाजसेवक गौरव अनिल शाह सम्मानित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!