20 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1628139372248
मध्यप्रदेश

दमोह: कोविड प्रोटोकॉल के तहत जिले भर में चालानी कार्यकाही

Bundelikhabar

मास्क नहीं पहनें तथा कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वालों पर दमोह, तेंदूखेड़ा सहित अन्य स्थानों पर हुई चालानी कार्रवाई

दमोह / भारती शर्मा

राजस्व, नगरीय निकाय और ग्रामीण निकाय के अधिकारियों से कहा है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाए। यह भी निर्देश दिए हैं कि जो भी व्यक्ति बाहर निकलता है, मास्क नही लगाता है उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाए। इसी सिलसिले में कल प्रातः 11:00 बजे से तहसीलदार दमोह डॉक्टर बबीता राठौर ने जिला चिकित्सालय परिसर में बिना मास्क लगाए हुए लोगों से जुर्माना वसूल किया।

आज तहसीलदार डॉ बबीता राठौर ने मास्क जागरूकता अभियान के तहत अस्पताल परिसर में इलाज करवाने आये लोगो से मास्क ना लगाने पर कार्यवाही की है। डाँ राठौर ने बताया यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। आज 18 लोगो के खिलाफ 2400 रुपये की चलानी कार्रवाई की गई। इस अवसर पर एसडीएम दमोह राकेश सिंह मरकाम भी मौजूद रहे।

उन्होंने आमजनों से कहा है कि कोरोना अभी समाप्त नही हुआ है, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करे, मास्क लगाये।

FB IMG 1628139377879

तेंदूखेड़ा में भी चालानी कार्रवाही

तेंदूखेड़ा में पुलिस-प्रशासन ने नगर में कार्रवाही की। तेंदूखेड़ा एसडीएम, तहसीलदार- नवाब तहसीलदार के साथ तेंदूखेड़ा एसडीओ पी. ने नगर में पैदल भ्रमण कर लोगो से मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की। साथ ही लापरवाह दुकानों पर जुर्माना किया गया। एसडीएम अंजलि द्विवेदी ने कहा सुधार नहीं हुआ तो आगे होगी 188 के तहत कार्यवाही की जायेगी।

FB IMG 1628139385460

Bundelikhabar

Related posts

स्वयं सिद्धम संस्था द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का किया गया आयोजन

Bundeli Khabar

बिजावर में दिखा पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश, लगाए गए नारे

Bundeli Khabar

सागर हुआ अनलॉक लेफ्ट राइट फॉर्मूले से खुला

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!