20.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230414 WA0035
मध्यप्रदेश

कांग्रेसियों ने अम्बेडकर जयंती पर ली संविधान के रक्षा की कसम

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर भारतीय संविधान की रक्षा करने की शपथ ली।

साग़र/ब्यूरो

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर क्रमांक चार के तत्वाधान में पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया।जहां मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,पूर्व विधायक सुनील जैन, ब्लॉक अध्यक्ष फिरदोष कुरैशी आदि कांग्रेसजनों ने भगवान गंज स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण करते हुये भारतीय संविधान की रक्षा करने की शपथ ली तथा देश के प्रति डॉ.अम्बेडकर साहब के योगदान और संविधान पर संक्षिप्त वृतांत रेखांकित कर उनके द्वारा बनाये संविधान और उनके सिद्वांतों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,इंका नेता हरदीप सिंह होरा,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,रवि उमाहिया, जयदीप तिवारी,अनिल अहिरवार,अभिषेक पाठक,एड.वीरेन्द्र चौधरी,सुरेन्द्र करोसिया, नाथूराम चौधरी,कमलेश कुमार अहिरवार, हरप्रसाद अहिरवार,सन्दीप चौधरी, दीपक कुर्मी,आदित्य चौधरी,रितेश रोहित,हर्षित तिवारी,उमेश चौधरी, मुकेश सूर्यवंशी, इंजी शुभम सिंह,सत्यम चौधरी, नरेश कुमार आदि अनेकों कांग्रेसजन मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

विद्युत बिभाग की घोर लापरवाही के चलते बच्चों ने गवाई जान

Bundeli Khabar

बजट 2022 को लेकर सामने आया कृषि मंत्री का बड़ा बयान

Bundeli Khabar

अवैध शराब पर पुलिस कार्यवाही

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!