29.1 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210805 WA0003
महाराष्ट्र

हफ्ता वसूली को लेकर एफआईआर दर्ज

Bundelikhabar

ठाणे जिले के सबसे बड़े हफ्ताखोर, समाजसेवक, पत्रकार, डॉक्टर बीनू वर्गिस के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज

महाराष्ट्र ब्यूरो
ठाणे : ठाणे जिले के सबसे बड़े हफ्ताखोरों में शुमार बीनू वर्गिस के खिलाफ बुधवार को हफ्ताखोरी की एक और एफआईआर दर्ज हुयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वनाथ पुरुषोत्तम केलकर (57) की शिकायत पर 4 अगस्त 2021 को ठाणे के कापुरबावडी पुलिस स्टेशन में बीनू वर्गिस के खिलाफ भादंसं की धारा 384, 385 और 34 के तहत एफआईआर (सीआर – 241 / 2021) दर्ज हुयी है। बीनू वर्गिस ने विश्वनाथ केलकर से पांच लाख रुपये हफ्ता माँगा था। 3 लाख रुपये उसने ले भी लिए थे। पुलिस निरीक्षक संजय निम्बालकर और उप निरीक्षक बीएस पवार ने केलकर की शिकायत की जांच की और पुष्टि हो जाने के बाद एफआईआर दर्ज की।


इसके पूर्व बुकी केतन तन्ना की शिकायत पर 30 जुलाई 2021 को ठाणेनगर पुलिस स्टेशन में बीनू वर्गिस के खिलाफ भादंसं की धारा 384, 386, 387, 389, 392, 324, 323, 506, 506 (2) 109, 166, 120 (बी), आर्म्स एक्ट 3, 25 के तहत एफआईआर (सीआर-151/2021) दर्ज हुयी थी। बीनू वर्गिस के साथ गैंगस्टर रवि पुजारी, तारिक परवीन और इंस्पेक्टर राजकुमार कोथमिरे भी आरोपी हैं।
बीनू वर्गिस को इस वक्त ठाणे का सबसे बड़ा एक्सटॉरशनिस्ट माना जाता है। पत्रकार न होते हुए भी खुद को पत्रकार कहता है। समाजसेवक कहता है। और डॉक्टर भी। राजकुमार कोथमिरे जैसे भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों से सांठगाँठ कर बीनू वर्गिस ने ब्लैकमेलिंग, एक्सटॉरशन, पुलिस की दलाली का बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया है।


अब एफआईआर दर्ज होनी शुरू हो गई। ऐसा रहा तो ठाणे, भिवंडी, कल्याण, डोम्बिवली और उल्हासनगर में बीनू वर्गिस के खिलाफ 1000 से ज्यादा एक्सटॉरशन के एफआईआर दर्ज होंगे।


Bundelikhabar

Related posts

गणेशपुरीत मोठया संख्येने तरुणांनी घेतला मनसेत प्रवेश

Bundeli Khabar

विकलांग डिब्बों में यात्रा कर रहे यात्रियों पर करवाई

Bundeli Khabar

146 जिला परिषद कर्मचारियों के तबादले

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!