23.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211121 WA0004
महाराष्ट्र

साल के आखिरी महीने में होगा ‘बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2021’ का आयोजन

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र,

आगामी 12 दिसंबर को कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित अवार्ड समारोह की ट्रॉफी है बेहद आकर्षक

मुम्बई : बॉलीवुड के फिल्म डायरेक्टर और लीजेंड दादासाहेब फालके अवार्ड के फाउंडर कृष्णा चौहान तीसरी बार ‘बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2021’ का आयोजन साल के आखरी महीने में 12 दिसंबर को मुम्बई के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में करने जा रहे हैं, जिसकी चर्चा अभी से शुरू हो गई है।
पिछले दो साल में यह अवार्ड काफी कामयाब रहा है और अब जब से सोशल मीडिया में तीसरे वर्ष के अवार्ड फंक्शन का पोस्टर वायरल हुआ है लोग आयोजन की तिथि 12 दिसम्बर का इन्तजार कर रहे हैं।

कृष्णा चौहान ने बताया कि पोस्टर को सोशल मीडिया पर काफी लाइक और शेयर किया जा रहा है और कई लोगों के फोन भी आ रहे हैं। सिद्धि विनायक ट्रॉफीज और गिफ्ट्स द्वारा बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2021 की शानदार ट्रॉफी डिज़ाइन की गई है। उन्होंने आगे बताया कि यह एक स्पेशल अवार्ड फंक्शन होगा जिसके विजेताओं को ट्रॉफी के अलावा, बेहतरीन मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा।

आपको बता दें कि कृष्णा चौहान फाउंडेशन KCF (रजिस्टर्ड) के फाउंडर डायरेक्टर कृष्णा चौहान सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी मानवता की सेवा में लगातार कार्यरत हैं, गौरतलब है कि गत दिनों मुम्बई में डॉ कृष्णा चौहान ने “महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2021” का शानदार आयोजन किया था। बॉलीवुड में कृष्णा चौहान फिल्म निर्देशक होने के साथ साथ विभिन्न अवार्ड शो का आयोजन भी लगातार करते आ रहे हैं। साथ ही उनके द्वारा कृष्णा चौहान फाउंडेशन भी संचालित हो रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

“हुनर” तर्फे महिलांच्या एकत्रीकरणाचा कार्यक्रम संपन्न

Bundeli Khabar

ग्रंथप्रेमींसाठी १६ नोव्हेंबरपासून दादरमध्ये ‘ मुंबई शहर ग्रंथोत्सव”

Bundeli Khabar

दिव्यंगासाठी मोफत कृत्रिम अवयव वाटप

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!