29 C
Madhya Pradesh
July 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210803 WA00012
देश

द्वारकामाई संस्था द्वारा हॉस्पिटल में मरीजों को किया गया फल वितरण

Bundelikhabar

जौनपुर / जितेंद्र शर्मा

जौनपुर। द्वारकामाई चैरिटी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय फ़िल्म सेंसर बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य गौरीशंकर चौबे जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हॉस्पिटलों में मरीजों को फ़ल वितरण किया गया। मुम्बई अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में जिला जौनपुर के अध्यक्ष राजेश यादव द्वारा जिला महिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए। इस दौरान मुंबई अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने मरीजों का हालचाल लिया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान जितेंद्र शर्मा ने बताया कि हमारे इस छोटे से प्रयास से मरीजों के चेहरे पर थोड़ी सी भी मुस्कान आती है तो हमे भी बहुत खुशी होती है।

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र ने कोरोना गाइड लाइन में किया बदलाव,राजनैतिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक जारी

आगामी 12 अगस्त को संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे जी का जन्मदिवस है। वह हमारे लिए प्रेरणास्रोत है इसलिए उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हमने साप्ताहिक सेवाकार्य करने का संकल्प लिया है। जिसके अंतर्गत देश भर में सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गरीब, जरूरतमंद एवं मरीजों के लिए विविध प्रकार के सेवाकार्य किये जाएंगे और साथ ही पर्यावरण के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। हमारे इन सभी सेवाकार्यों का उद्देश्य यही होता है कि समाज के लोगों को एक प्रेरणा मिले, एक दिशा मिले। जिससे वह भी नर नारायण की सेवा में आगे आए।

IMG 20210803 WA00013

Bundelikhabar

Related posts

श्रद्धांजि : भारत को एक और रतन की क्षति

Bundeli Khabar

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को मिला 1 करोड़ का चेलेंज

Bundeli Khabar

अपनी दरियादिली की फिर मिसाल पेश की देश के अनमोल रतन ने

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!