27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210807 WA0032
देश

मदिराक्षी मुंडले श्रावण के दौरान रखती हैं व्रत

Bundelikhabar

मदिराक्षी मुंडले श्रावण के दौरान रखती हैं व्रत
शिव की परम भक्त मदिराक्षी पौराणिक शो ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में बनी हैं माता पार्वती

महाराष्ट्र / संतोष साहू
मुम्बई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का पौराणिक शो विघ्नहर्ता गणेश अपने दर्शकों को पौराणिक कथाएं दिखाकर उनका बेहद प्यार हासिल कर रहा है। इस शो में पार्वती माता का किरदार निभा रहीं मदिराक्षी मुंडले ने बड़ी सहजता से अपना रोल निभाया है और इस रोल की बारीकियों को बखूबी पर्दे पर उभारा है। इस एक्टर ने हाल ही में बताया कि वो भगवान शिव की परम भक्त हैं और पूरे श्रावण मास के दौरान व्रत रखती हैं।


अपने विचार बताते हुए मदिराक्षी मुंडले कहती हैं कि मैं बचपन से भगवान शिव की परम भक्त रही हूं। मैं हर श्रावण मास में व्रत रखती हूं और सभी के अच्छे स्वास्थ्य और सलामती के लिए प्रार्थना करती हूं। मैं यह भी मानती हूं कि विघ्नहर्ता गणेश में पार्वती माता का रोल निभाना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। मैं इस अवसर के लिए सभी की आभारी हूं।


आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि तुलसीदास के पुराने शिष्यों में से एक संत, नगर में आते हैं और सभी को उनके खिलाफ भड़काते हैं। वो सभी से कहते हैं कि तुलसीदास की कक्षा में ना जाएं क्योंकि वो असली शिक्षक नहीं हैं। ये सारी घटनाएं देखते हुए प्रभु महादेव और माता पार्वती हतप्रभ रह जाते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

शिक्षा के मंदिर से मां भारती की हत्या का षडयंत्र

Bundeli Khabar

अपोलो हॉस्पिटल में मल्टी-स्टेज सर्जरी के बाद सात साल की बच्ची की एक तरफ झुकी गर्दन हुई सीधी

Bundeli Khabar

तरुण मित्र के पत्रकार अशोक तिवारी के घर मे घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!