19.4 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210801 WA0011
मनोरंजन

यूपी के छोटे से गॉंव से निकल बॉलीबुड तक ऊंची उड़ान

Bundelikhabar

मुम्बई / जितेंद्र शर्मा
मुम्बई : बॉलीवुड में कास्टिंग डायरेक्टर्स का महत्व लगातार बढ़ रहा है। एक हिट फिल्म के लिए शानदार कास्टिंग भी मायने रखती है, जो अपने आप में चैलेंजिंग वर्क है। एक अनुभवी कास्टिंग डायरेक्टर कलाकारों की शानदार टीम तैयार करता है, जिससे डायरेक्टर का काम भी आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें-छतरपुर: पूर्णा अभियान

राहुल गौर फिल्म और टेलीविजन उद्योग में एक प्रसिद्ध कास्टिंग डायरेक्टर हैं। वह 11 साल से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। आज की तारीख में फिल्म और टीवी के बड़े कास्टिंग डायरेक्टर हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने में उन्हें काफी संघर्ष भी करना पड़ा है। एक छोटे से गांव उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के मीठेपुर गांव के एक मिडिल क्लास के किसान परिवार से आने वाले राहुल गौर ने आज बॉलीवुड में अपनी जो पहचान बनाई है वह निश्चितरूप से क़ाबिल ए तारीफ है। उन्होंने कई प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया है। लगभग 30 हिंदी धारावाहिक और कुछ फिल्में कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में की हैं, जिसमे एंड टीवी पर हप्पू की उलटन पलटन, स्टार भारत पर एक्सक्यूज मी मैडम, सब टीवी पर जीजा जी छत पर कोई है, कलर्स पर कसम तेरे प्यार की और इश्क का रंग सफेद, जिंदगी चैनल पर ख्वाबों की जमीन पर, जी टीवी पर ये वादा रहा और राजा बेटा, फिल्म 9 ‘ओ’ क्लॉक की कास्टिंग भी राहुल ने ही की है।


इतना ही नहीं राहुल गौर ने टेलिविजन पर कई नए चेहरों को भी लांच किया है और काफी प्रसिद्ध चेहरों को भी काम दिया है। जिसमें सोनी टीवी के धारावाहिक तारा फ्रॉम सतारा की रोशनी वालिया, कलर्स चैनल की बहू बेगम की डायना खान, स्टार भारत के एक्सक्यूज मी मैडम की नायरा बनर्जी, स्टार प्लस के दिल तो हैप्पी है जी की रुद्राक्षी गुप्ता और अरुणा ईरानी, एंड टीवी के डायन के मोहित मल्होत्रा, जी टीवी के राजा बेटा की फेनिल उमरीगर और प्रणाली घोघरे, कलर्स के नागिन 4 के अंकित बठला, कलर्स के पवित्र भाग्य के शेरिन वरघेसे और अंकित व्यास, कलर्स के इश्क में मर्जांवा के राहुल सुधीर, जी टीवी के अपना भी टाइम आएगा के फहमान खान और मेघा रॉय, दंगल के प्रेम बंधन की छवि पांडे, जी टीवी के तेरी मेरी इक जिंदड़ी के अध्विक महाजन, कलर्स के बावरा दिल के आदित्य रेडिज, दंगल के प्रेम बंधन के अंकित व्यास, स्टार प्लस के इमली की आस्था अग्रवाल, सब टीवी के बालवीर रिटर्न के अक्षय भगत, कलर्स के कुछ तो है नागिन एक नए रंग में के उज्जवल राणा, स्टार प्लस के कुल्फी कुमार बाजेवाला के मेहुल बुच, स्टार प्लस के ‘ये हैं चाहतें’ के खुशांक अरोड़ा और अंजली मुखी, एंड टीवी के हप्पू की उलटन पलटन की जसनीत कौर कांत, आशना किशोर और सौम्या आजाद, स्टार भारत के ‘तेरा मेरा साथ रहे’ के नितिन वखारिया आदि शामिल हैं।


राहुल गौर ने निर्देशक शिव कुमार की वेब ओरिजिनल ‘महाभोज’ की भी शानदार कास्टिंग की है जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रशंसा हासिल कर रही है। अब तक इसने कुलालमपुर में नामांकन सहित दुनिया भर में 15 पुरस्कार और 22 नामांकन जीते हैं। राहुल बग्गा स्टारर वेब फिल्म कॉन्टेंट फैक्टरी की नाज़िया सईद द्वारा निर्मित है, जो हिंदू धर्म में मृत्यु पर्व संस्कृति की महिमा और इसके आसपास के लोगों की अंधविश्वासी मान्यताओं के बारे में बात करती है।


Bundelikhabar

Related posts

‘शादी बाय चांस’ फिल्म की शूटिंग हुई पूरी

Bundeli Khabar

चित्रांगदा सिंह इंडो इटैलियल फिल्म में मार्को लियोनार्डी के साथ आएंगी नजर

Bundeli Khabar

अक्षय कुमार ने पूरी की आनंद एल राय की फ़िल्म रक्षा बंधन की शूटिंग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!