18.7 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1627799338913
मध्यप्रदेश

छतरपुर: पूर्णा अभियान

Bundelikhabar

गर्भवती एवं हाई रिस्क महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा पूर्णा अभियान

जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में निरंतर आ रही कमी

आज जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर 25 गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज की बॉटल लगाई गई

छतरपुर / ब्यूरो

कलेक्टर छतरपुर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन में पूरे जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से एवं सुरक्षित मातृत्व एवं सुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को सुनिश्चित करने हेतु नवाचार के रुप में महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिले में प्रारंभ किया गया पूर्णा अभियान जारी है। इसके अंतर्गत आज शनिवार को स्वास्थ्य जांच के दौरान चिन्हित की गई समस्त गर्भवती महिलाओं को पोषण शिक्षा एवं हाई रिस्क में चिन्हित की गई गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन आज से

प्रत्येक गर्भवती महिला की प्रसव पूर्व 4 जाँच निर्धारित समय अनुसार कराई जा रही है व आयरन फोलिक एसिड, कैल्शियम टेबलेट भी सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में आज जिले में 25 गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज की बॉटल लगाई गईं, जिसमें 9 बक्स्वाहा में, राजनगर-ईशानगर में 4-4, हरपालपुर में 3, नौगांव में 3, गढ़ीमलहरा-अलीपुरा में 1-1 गर्भवती महिलाओं को जिले के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयरन सुक्रोज की बॉटल लगाई गई।
इससे गर्भवती महिलाओं के ब्लड में हीमोग्लोबिन की मात्रा में वृद्धि होने के साथ-साथ कमजोरी दूर हो रही है, जिससे सामान्य प्रसव कराने में आसानी होगी।

FB IMG 1627799327814

Bundelikhabar

Related posts

टीका लगवाने वाले को खान-पान में भारी छूट के ऑफर

Bundeli Khabar

निगम कमिश्नर का तुगलकी फरमान

Bundeli Khabar

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना,चुनाव में खरीद फरोख्त के लगाए गंभीर आरोप

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!