26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211127 WA0008
मनोरंजन

कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर अभिनीत ‘फोन भूत’ 15 जुलाई, 2022 में होगी रिलीज़

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर अभिनीत फिल्म ‘फोन भूत’ की शूटिंग पिछले साल हुई थी और हॉरर-कॉमेडी शैली की लोकप्रियता और दिलचस्प कास्टिंग के कारण यह फ़िल्म अभी से चर्चा का विषय बनी हुई है।

गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित तथा रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ द्वारा लिखित ‘फोन भूत’ गली बॉय और तूफान के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट की सबसे नई पेशकश है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा स्थापित, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों के लिए दिलचस्प कंटेंट पेश किया है, जिसे व्यावसायिक सफलता और आलोचनात्मक प्रशंसा दोनों मिली है। प्रोडक्शन हाउस ने ऑरिजिनल कंटेंट के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कदम रखा है।

दिलचस्प बात यह है कि ‘फोन भूत’ की रिलीज 15 जुलाई 2011 को रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के साथ मेल खाती है। यह कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की एक साथ पहली फिल्म भी है।
उत्साह और हंसी की समान खुराक के साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘फोन भूत’ 15 जुलाई, 2022 में देश के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


Bundelikhabar

Related posts

मितवा टीवी नेटवर्क ने भारत के पहले सब्सक्रिप्शन फ्री ओटीटी न्यूज चैनल के लॉन्च के साथ रचा एक नया इतिहास

Bundeli Khabar

अब 100 प्रतिशत अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ खुलेंगे दफ़्तर

Bundeli Khabar

बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बच्चों को मात देते हुए ‘हम हैं गली गाइज’ के ऑर्गनाइज करने जा रहे हैं दो होनहार बच्चे

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!