23.6 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220423 WA0007
मनोरंजन

रणबीर कपूर अभिनीत ‘एनिमल’ की शूटिंग शुरू

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की ‘एनिमल’ की शूटिंग आज से शुरू कर दी गई है। तेलुगु हिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ और हिंदी में उसी के रीमेक ‘कबीर सिंह’ का निर्देशन कर चुके संदीप रेड्डी वांगा की मैग्नम ओपस ‘एनिमल’ की शूटिंग आज से मनाली की बर्फीली पहाड़ियों में शुरू कर दी गई है। फिल्म के मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने हिमाचल प्रदेश में फिल्म की पहले शेड्यूल की शुरुआत कर दी है।

इस क्राइम ड्रामा में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आयेंगे। यह फिल्म दर्शकों के बीच पहले ही काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। 


Bundelikhabar

Related posts

सत्यजीत रे द्वारा और उन पर बनी फिल्म की स्क्रीनिंग का नीरजा शेखर ने किया उद्घाटन

Bundeli Khabar

अंधविश्वास के प्रति सजगता को दर्शाती शॉर्ट फिल्म ‘वांछा-द ब्लैक डिजायर’

Bundeli Khabar

‘डोली सजा के रखना’ का फर्स्ट लुक आउट, दौरी में दुल्हन लेकर निकले खेसारीलाल यादव

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!