21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
waba
मध्यप्रदेश

विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन आज से

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो

स्तनपान शिशुओं को आवश्यक पोषण प्रदान करने का सबसे अच्छा तरीका है। स्तनपान को प्रोत्साहित करने और दुनियाभर के शिशुओं के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए हर वर्ष एक से 7 अगस्त तक “विश्व स्तनपान सप्ताह” मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- बुन्देली खबर का असर: अधिक दाम पर शराब बेचने वाले 6 दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त

संचालक महिला-बाल विकास ने बताया कि मध्यप्रदेश में प्रति वर्ष जन्म लेने वाले 14 लाख बच्चों में से केवल 4.8 लाख बच्चों को जन्म के तुरंत बाद जीवन रक्षक खीस (कोल्स्ट्रम) मिलता है। लगभग 9 लाख बच्चे इससे वंचित रहते हैं। उन्होंने बताया कि केवल 8 लाख बच्चों को 6 माह तक माँ का दूध दिया जाता है, 5.8 लाख बच्चे इससे वंचित रह जाते हैं। जन्म से 24 घंटे के बाद स्तनपान शुरू कराने से शिशुओं के मौत का खतरा 2.4 गुना बढ़ जाता है। स्तनपान एवं ऊपरी आहार से शिशु मृत्यु दर में 19 प्रतिशत की कमी लाई जा सकती है। समाज को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। परिवार के सदस्यों को यह समझना आवश्यक है कि स्तनपान विशेष रूप से विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाने में सक्षम है, क्योंकि यह सीधे माँ से रोग प्रतिकारक क्षमता को स्थानांतरित करके शिशु की रोग प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत कर देता है।
संचालक ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह पर सभी जिलों में साप्ताहिक वेबिनार, स्थानीय भाषा में स्लोगन का पोस्टर एवं वीडियो का प्रचार, मीडिया का संवेदीकरण, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को सफल गाथाओं का संकलन कर रेडियो में प्रसारण, डिजिटल पिक्चर स्टोरी प्रतियोगिता, पोषण प्रशिक्षण आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे।


Bundelikhabar

Related posts

न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

Bundeli Khabar

कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर होगा सही उपचार

Bundeli Khabar

मझौली थाना पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ किया एक आरोपी को गिरफ्तार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!