19.8 C
Madhya Pradesh
September 26, 2026
Bundeli Khabar
images 2 5
मध्यप्रदेश

बुन्देली खबर का असर: अधिक दाम पर शराब बेचने वाले 6 दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो

निर्धारित अधिकतम विक्रय मूल्य से अधिक दर पर मदिरा विक्रय करने पर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जिले की तीन देशी एवं तीन विदेशी मदिरा दुकानों के लायसेंस एक दिन के लिए निलंबित कर दिये हैं। निलंबित अवधि के दौरान इन दुकानों से मदिरा का क्रय-विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद समाधान: पेट संबंधी रोगों से निदान

सहायक आबकारी आयुक्त के मुताबिक निर्धारित अधिकतम विक्रय मूल्य से अधिक दर पर मदिरा बेचने पर जिन दुकानों के लायसेंस एक दिन की अवधि के लिए निलंबित किये गये हैं उनमें खितौला और सदर स्थित विदेशी मदिरा दुकान का लायसेंस तीन अगस्त के लिए, बघराजी और मढई स्थित देशी मदिरा दुकान का लायसेंस चार अगस्त के लिए तथा विजयनगर स्थित विदेशी मदिरा दुकान एवं ककरतलैया स्थित देशी मदिरा दुकान का लायसेंस पांच अगस्त के लिए निलंबित किया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

सजल सिंघई के वीडियो एलबम का पोस्टर हुआ लॉन्च

Bundeli Khabar

आरटीओ मौन: मोटी कमाई के चक्कर में यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे बस संचालक

Bundeli Khabar

बिजावर में चरम सीमा पर हो रहा अवैध उत्खनन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!