20.2 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत होने के बाद भी पटवारी के रवैया में नहीं आया सुधार संबंधित अधिकारी मौन

Bundelikhabar

IMG 20240829 WA0186

बिजावर/सुरेश रजक

छतरपुर । बिजावर अनुभाग क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हल्का बेरखेड़ी में पदस्थ पटवारी सुनील कुमार खरे को अपने ही वरिष्ठ अधिकारियों का भय नहीं है, पटवारी छतरपुर में निवास करते हैं और जब कभी अतिआवश्यक कार्य होता है तभी बेरखेड़ी जाते हैं वह लगभग 50 किलोमीटर का अप डाउन करते है। जिसकी शिकायत 20 अगस्त को एसडीएम बिजावर विजय द्विवेदी से की गई थी परंतु उसके बावजूद भी पटवारी की हरकतों में सुधार नहीं आ रहा है और पटवारी अपनी मनमानी करते चले जा रहे है। इतना ही नहीं पटवारी सुनील कुमार खरे की सीएम हेल्पलाइन पर भी कई शिकायत है हो चुकी है जिनको लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है। ज्ञात हो कि नाम ना बताने की शर्तों पर एक ग्रामीण ने बताया कि पटवारी सुनील कुमार खरे जाति प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने के एवज में पर्ची का बहाना बनाकर रिश्वत की मांग करते है और बहाने बाजी करते हुए रिश्वतखोरी कर पैसे ऐठते है। और भोली भाली जनता को लूटते है, वहीं पटवारी का लोगों से कहना होता है कि हमको अधिकारियों को भी हिस्सा देना पड़ता है। आपको बता दें कि बीते दिनों आवेदक अनूप दुबे ने एसडीएम से पटवारी की लापरवाहियों के संबंध में शिकायत की थी जिस पर एसडीएम द्वारा आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिससे यह प्रतीत होता है कि उक्त ग्रामवासी के द्वारा बताई गई बात सत्य है जिस अधिकारी भी पटवारी पर कार्यवाही नहीं कर रहे है। वही आवेदक ने कहा है कि अगर मुख्यालय की अधिकारी पटवारी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करते हैं तो जिला सहित संभाग स्तर पर शिकायत करके कार्यवाही की गुहार लगाई जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

आमरण अनशन: तबीयत खराब होने पर सकते में आए प्रशासन ने मानी सारी शर्ते, लिखित में दिया आश्वासन

Bundeli Khabar

ढिलाई नहीं, सजगता से कार्य करने की जरूरत: कलेक्टर

Bundeli Khabar

दशहरा मिलन: वृक्षारोपण के साथ हुआ कलम पूजन सम्पन्न

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!